फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhi Jayanti: संजय दत्त ने 'मुन्ना भाई' स्टाइल में किया महात्मा गांधी को याद, शेयर किया खास वीडियो

Sun, 02 Oct 2022 03:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
देश भर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक गांधी जी को याद कर रहे हैं। इस बीच संजय दत्त ने खास अंदाज में बापू को याद किया है। अभिनेता ने 2 अक्टूबर के दिन अपनी एक फिल्म का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने देशवासियों को इस खास दिन की बधाई दी है।

PS-1 Box Office Collection: विदेशों में भी धमाल मचा रही 'पीएस-1', जानें किन देशों में नंबर वन बनी फिल्म
विज्ञापन

2 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियो उनकी फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई का है। इस फिल्म में एक्टर गांधीगिरी करते हुए नजर आए थे। यही वजह है कि उन्होंने आज इस फिल्म का यह क्लिप शेयर कर महात्मा गांधी को याद किया है।

 

Kenisha Awasthi: मस्तराम फेम केनिशा के बोल्ड लुक पर फिदा हुए फैंस, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो


 
विज्ञापन

3 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
इस मजेदार वीडियो के शेयर करते ही फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए। एक यूजर ने लिखा, 'मुन्ना भाई 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। राज कुमार हिरानी सर सभी फिल्में जल्दी से पूरी करके मुन्नाभाई 3 शुरू कीजिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुन्ना भाई सीरीज फिर से लाइए सर।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस ट्वीट पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

Bigg Boss 15: अर्चना गौतम ने सलमान खान से किया शादी पर सवाल, बोलीं- आपकी तरह टेंशन फ्री रहना चाहती हूं
विज्ञापन

4 of 4
संजय दत्त, रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में संजय दत्त कई फिल्मों में बतौर विलेन नजर आ चुके हैं। वह केजीएफ चैप्टर 2 में अधीरा के किरदार में दिखे थे। वहीं फिल्म शमशेरा में वह शुद्ध सिंह नाम के एक पुलिसवाले के रोल में थे। यह भी एक नकारात्मक भूमिका ही थी। इसके अलावा उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्दी ही फिल्म 'घुड़चढ़ी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा रवीना टंडन, पार्थ समथान और खुशाली कुमार मुख्य भूमिका में दिखेंगी। फिलहाल इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है।

Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने की थी अपील, एक दिन के लिए रुक गई थी जंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें