फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब में किया माधुरी संग अफेयर का खुलासा, तो लेखक को संजय दत्त ने भेजा लीगल नोटिस

Wed, 21 Mar 2018 01:21 PM IST
हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
संजय दत्त की बायोग्राफी कहकर बाजार में उतारी गई किताब 'संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड ब्वॉय' विवादों में घिर गई है। एक्टर की जिंदगी से जुड़े कई राज का खुलासा करने का दावा करनी वाली इस किताब के लेखक को एक्टर ने लीगल नोटिस भेजा है। खुद एक्टर संजय दत्त ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि यह किताब उनकी अधिकृत बायोग्राफी नहीं है। उन्होंने बताया कि किताब में उनसे जुड़े कुछ किस्से उनके पुराने इंटरव्यूज के आधार पर लिखे गए हैं और कई मनगढ़ंत हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sanjay dutt
संजय दत्त ने ट्वीट किया-
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">I hope better sense will prevail and there will be no further excerpts that will hurt me or my family. My official autobiography will be out soon which will be authentic and based on facts. <a href="https://t.co/iOiazTRc6n">pic.twitter.com/iOiazTRc6n</a></p>&mdash; Sanjay Dutt (@duttsanjay) <a href="https://twitter.com/duttsanjay/status/976128955953631232?ref_src=twsrc%5Etfw">March 20, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay Dutt
संजय दत्त ने जानकारी दी है कि वह किताब 'संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड ब्वॉय' के लेखक यासिर उस्मान और प्रकाशक के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही उनकी अधिकृत आत्मकथा रिलीज की जाएगी। एक्टर ने कहा, 'उम्मीद है कि अब ऐसे कोई किस्से नहीं आएंगे जिससे मुझे या मेरे परिवार को तकलीफ हो। मेरी आत्मकथा जल्द आएगी जो विश्वसनीय और तथ्यों पर आधारित होगी।'

4 of 5
sanjay dutt rishi kapoor
बता दें कि यासिर उस्मान की लिखी किताब 'संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड ब्वॉय' में संजय दत्त के माता-पिता की शादी, उनके जन्म, बोर्डिंग स्कूल, मां की मौत से जुड़े किस्सों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा संजय दत्त के पिता और बहनों से खराब रिश्तों, ड्रग्स की लत और रिहैब में बिताए दिनों से जुड़ी बातें भी लिखी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjay Dutt
इस तथाकथित बायोग्राफी में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर का जिक्र किया गया है। किताब के अनुसार, 'संजय दत्त की पत्नी रिचा को कैंसर था और वह न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही थीं। उसी वक्त रिचा को संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर के बारे में पता चला। पति के अफेयर के बारे में जानकर रिचा बेचैन हो गईं और वह किसी भी तरह से भारत आकर अपनी शादी को बचाना चाहती थीं। अक्टूबर 1992 में रिचा का कैंसर ठीक हो गया। इसके बाद वह मुंबई आ गईं लेकिन संजय उन्हें नजरअंदाज करते रहे।' 

पढ़ें: 25 साल बाद सामने आया माधुरी और संजय दत्त के प्यार का सच, बीवी की बद्दुआ से आया जलजला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें