फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद के शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं संजय दत्त की पूर्व पत्नी, अब दिखने लगीं ऐसी

Mon, 07 Dec 2020 11:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया पिल्लई - फोटो : instagram/rhea100
संजय दत्त की पत्नी मान्यता के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी दूसरी पूर्व पत्नी रिया पिल्लई के बारे में लोगों को कम ही पता है। रिया हाल ही में एक इवेंट में नजर आई थीं जिनमें उनका लुक बिल्कुल बदला नजर आया। वह इन दिनों योगा और मेडिटेशन में पूरा ध्यान लगा रही हैं। आगे की स्लाइड में जानिए रिया पिल्लई के बारे में।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिया पिल्लई - फोटो : instagram/rhea100
1987 में संजय दत्त ने पहली शादी अभिनेत्री रिचा शर्मा से की थी। शादी के बाद रिचा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी थी। दोनों की एक बेटी त्रिशाला हुईं जो अमेरिका में रहती हैं। 1996 में कैंसर से रिचा का निधन हो गया। इसके बाद संजय दत्त की जिंदगी में मॉडल और सोशलाइट रिया पिल्लई ने कदम रखा।
विज्ञापन

3 of 5
रिया पिल्लई - फोटो : instagram/rhea100
पहले तो संजय दत्त और रिया अच्छे दोस्त थे। उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रहीं। वे जेल में संजय से मिलने जाया करती थीं।

4 of 5
रिया पिल्लई - फोटो : instagram/rhea100
रिया के पिता का नाम रेमंड पिल्लई और मां का नाम दुर्र-ए-शहवार धनराजगिर है। रिया की मां हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की बेटी हैं। संजय दत्त जब जेल से बाहर आए तो उन्होंने रिया को प्रपोज किया और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद संजय दत्त ने सात फिल्में साइन कर लीं और शूटिंग में बिजी हो गए। इसका असर उनकी निजी जिंदगी पर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया पिल्लई, लिएंडर फेस - फोटो : फाइल
संजय उस समय मान्यता के करीब आ गए थे और रिया टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को डेट करने लगी थीं। शादी के एक साल बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे। फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। साल 2008 में रिया और संजय दत्त का तलाक हो गया था। 2005 में रिया लिएंडर पेस के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगीं। दोनों की एक बेटे अयाना हुईं। कुछ समय बाद रिया ने लिएंडर पर मार-पीट का केस दर्ज कराया। तब लिएंडर ने कोर्ट में बताया था कि उनकी और रिया की शादी कभी नहीं हुई। वह रिया के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें