संजय दत्त 25 फरवरी को अपनी सजा पूरी करने के बाद जेल से रिहा हुए हैं। अभी तक जेल में आई दिक्कतों पर संजय दत्त ने चुप्पी साध रखी थी। पहली बार उन्होंने कैद के दौरान की परेशानियों पर अपने दिल की बात जाहिर की है।
विज्ञापन
'जेल में जानवरों से भी बुरा खाना दिया जाता था'
2 of 9
संजय दत्त का कहना है कि जेल में समय गुजारना कोई आसान काम नहीं होता है। सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब आपके शरीर के साथ दिमाग को भी गुलाम बनाने की कोशिश की जाती है। संजय दत्त ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में ये बाते कहीं। संजय दत्त ने जेल में मिलने वाले खाने को लेकर काफी कुछ कहा।
विज्ञापन
'जेल में जानवरों से भी बुरा खाना दिया जाता था'
3 of 9
संजय दत्त ने कहा कि जेल में सबसे ज्यादा बुरी चीज अगर उन्हे कोई लगी तो वो है खाना। संजय का कहना है कि जेल में जो खाना मिलता था वो कुल मिलाकर इतना खराब होता था कि उसे खाया नहीं जा सकता।
'जेल में जानवरों से भी बुरा खाना दिया जाता था'
4 of 9
1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों के बाद आर्म्स एक्ट के तहत 5 साल की सजा पाने वाले संजय दत्त ने इस बात को सिरे से नकार दिया कि अभिनेता होने के कारण उनके जेल में कोई वीआईपी सुविधा मिला। संजय के अनुसार वो किसी भी साधारण कैदी की तरह ही जेल में रहे।
विज्ञापन
'जेल में जानवरों से भी बुरा खाना दिया जाता था'
5 of 9
संजय दत्त
- फोटो : gettyimages
संजय दत्त ने कहा कि जेल में उन्होंने पैपर बैग बनाने का काम किया। जिस तरह दूसरे सब कैदी जेल के कपड़े पहनते थे वो पहने और जिस तरह सब सोते थे उसी तरह सोए। संजय दत्त ने कहा कि वो भी कुछ रुपयों के लिए दिनभर काम करते थे।
विज्ञापन
'जेल में जानवरों से भी बुरा खाना दिया जाता था'
6 of 9
संजय दत्त ने कहा कि उनकी जिंदगी में आए इन सारे मामलों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी बात को लेकर कोई शिकायत या अफसोस नहीं है।
विज्ञापन
'जेल में जानवरों से भी बुरा खाना दिया जाता था'
7 of 9
- फोटो : gettyimages
संजय दत्त ने कहा कि उनके जेल में रहने के दौरान उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल वक्त रहा। बॉलीवुड के संजू बाबा ने कहा कि जो लोग बुरे वक्त में उनके परिवार के साथ खड़े रहे उनका वो शुक्रिया अदा करते हैं।
'जेल में जानवरों से भी बुरा खाना दिया जाता था'
8 of 9
संजय दत्त ने कहा कि वो निजी जिंदगी में बेहद शर्मीले इंसान हैं। उन्होंने कहा कि मां की मौत के बाद वो ड्रग्स के आदी हो गए थे। जब पापा को बात समझ में आई तो उन्होंने मुझे इससे निकालने के लिए सबकुछ किया।
संजय दत्त ने कहा कि ड्रग्स की लत हो या दूसरे मामले अब ये सब पीछे छूट गए हैं। वो अपनी जिंदगी में अब आगे देखना चाहते हैं, पुरानी बातों को छोड़ आगे बढ़ना चाहते हैं।