फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: केजीएफ चैप्टर 2 से पहले कई फिल्मों में नेगेटिव रोल कर चुके हैं संजय दत्त, इस फिल्म का लुक था सबसे खतरनाक

Mon, 04 Apr 2022 09:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक माने जाते हैं। फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। संजय दत्त को जितनी कामयाबी एक हीरो के रूप में मिली है, उतनी ही सफलता उन्होंने विलेन बनकर भी हासिल की है। इंडस्ट्री में ऐसे कलाकार बेहद कम हैं, जिन्हें नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के किरदार में लोगों ने काफी पसंद किया। संजय उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं। संजय जल्द ही 'केजीएफ चैप्टर 2' में नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिखाए गए उनके खतरनाक लुक की चर्चा लोगों ने शुरू कर दी है। केजीएफ 2 ही नहीं, बतौर विलेन संजय दत्त ने कई यादगार फिल्में दी हैं, जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया है।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म- खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया
खलनायक
संजय दत्त ने फिल्मों में नेगेटिव रोल की शुरुआत फिल्म खलनायक से की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म का गाना 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' आज भी काफी सुना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म- वास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तव
फिल्म वास्तव संजय दत्त के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में संजय दत्त ने अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। साथ ही, उनकी एक्टिंग भी खूब सराही गई। साल 1999 में आई इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था।

4 of 6
फिल्म- मुसाफिर - फोटो : सोशल मीडिया
मुसाफिर
वास्तव के बाद संजय एक बार फिर फिल्म मुसाफिर में विलेन के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका लुक काफी हिट हुआ था। फिल्म में उनका गाना 'साकी साकी' काफी हिट हुआ था। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर और समीरा रेड्डी अहम भूमिका में थे।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म-अग्निपथ - फोटो : सोशल मीडिया
अग्निपथ
फिल्म अग्निपथ में संजय दत्त ने कांचा नाम का किरदार निभाया था। अग्निपथ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में उनका लुक काफी खतरनाक था। फिल्म में लोगों ने विलेन के रूप में उन्हें काफी पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म-पानीपत - फोटो : सोशल मीडिया
पानीपत
साल 2019 में रिलीज हुई पानीपत में संजय एक बार फिर नेगेटिव रोल में दिखे थे। इस फिल्म में उन्होंने अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा अर्जुन कपूर और कृति सेनन ने भी काम किया था। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें