फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मुश्किल में फंसे थे शाहरुख खान, संजय दत्त ने दिया था साथ, कहा था तुम्हें कोई हाथ भी लगा दे तो...'

Tue, 03 Jul 2018 08:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sajay dutt
संजय दत्त की लाइफ पर बनने वाली फिल्म 'संजू' बॉक्सऑफिस पर हिट हो गई है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े उन किस्सों की जानकारी हुई जिसके बारे में उन्होंने शायद पहले नहीं सुना होगा। बॉलीवुड में संजू बाबा अपनी फिल्मों और फैमिली के अलावा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे मुंबई ब्लास्ट कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर। वहीं संजय दत्त अपनी दोस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। जो आप फिल्म में देख भी चुके हैं। संजय दत्त जिनसे भी दोस्ती करते हैं उसे निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। संजय की दोस्ती का एक ऐसा ही किस्सा हम आपको सुनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sanjay dutt
शाहरुख खान का 'कौन बनेगा करोड़पति' का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस शो को शाहरुख खान होस्ट कर रहे हैं और सामने बैठे हैं संजू बाबा और बोमन ईरानी। ये वीडियो मुन्ना भाई mbbs के रिलीज के समय का है।
विज्ञापन

3 of 5
Shah Rukh
इस वीडियो में शाहरुख बताते हैं- एक बार जब मैं मुंबई में नया था किसी बड़ी मुसीबत में फंस गया था। शाहरुख खान दिल्ली से थे इसलिए उस समय उनकी मदद के लिए किसी ने नहीं पूछा। शाहरुख ने बताया- उस समय मेरा कोई दोस्त नहीं था मेरे घरवाले मेरे साथ नहीं थे लेकिन तब संजय दत्त मेरे पास आए और बोले- अगर तुम्हें मुंबई में कोई हाथ भी लगाए तो मुझे बताना।
 

 

4 of 5
Sanjay dutt
शाहरुख खान आज भी संजय दत्त का अहसान मानते हैं। एक इंटरव्यू में संजू बाबा ने बताया था कि 'मैंने शाहरुख को बोला था कि तुझे जिंदगी में कुछ भी चाहिए तो मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा। मैंने उसे कहा कि ये गाड़ी भी चाहिए तो गाड़ी रख कुछ भी चाहिए रख ले। मैं तेरे परिवार की तरह हूं, तू अकेला नहीं है, मैं हूं, तेरी फैमिली हूं मैं..तेरा भाई हूं मैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
बता दें संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म संजू ने मात्र 4 दिन के भीतर कई बड़े रिकॉर्ड खड़े कर दिये हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्मों को कहीं पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें