इन दिनों संजय दत्त अपनी बायो पिक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। संजय की ये बायोपिक डायरेक्टर राजकुमार हिरानी बना रहे हैं। साथ ही फिल्म में संजय की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं।
विज्ञापन
संजय दत्त का खुलासा- लड़कियों की वजह से ड्रग्स के आदी हो गए थे
2 of 5
हाल ही में यंग फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन शो में संजय दत्त ने शिरकत की। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। संजय दत्त अपनी जिंदगी में कई परेशानियों से घिर चुके हैं। जिसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा।
विज्ञापन
संजय दत्त का खुलासा- लड़कियों की वजह से ड्रग्स के आदी हो गए थे
3 of 5
एक समय ऐसा भी था जब संजय दत्त नशे के आदी थे। अपनी इस आदत के बारे में संजय दत्त ने खुलकर लोगों को बताया। संजय दत्त ने इस बात को कबूला कि उन्हें किस वजह से नशे का सहारा लेना पड़ा।
संजय दत्त का खुलासा- लड़कियों की वजह से ड्रग्स के आदी हो गए थे
4 of 5
दरअसल, संजय दत्त लड़कियों से बात करने में खुद को असहज महसूस करते थे। उन्हें झिझक होती थी। किसी दोस्त ने उन्हें सलाह दी कि वे ड्रग्स लेना शुरू करें। जिससे उनकी झिझक अपने आप ही खत्म हो जाएगी।
संजय दत्त का खुलासा- लड़कियों की वजह से ड्रग्स के आदी हो गए थे
5 of 5
बस फिर क्या था, संजू बाबा ने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया। संजय ने कहा कि बड़ी मुश्किल से नशे की लत उनसे छूटी। इतना ही नहीं संजय दत्त ने युवाओं से कहा कि ऐसे किसी भी शख्स के धोखे में मत आना जो आपको कुछ देर की मौज के लिए गलत रास्ते पर जाने की सलाह देता हो।