फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल बाद एक बार फिर साथ आएंगे अमिताभ और संजय दत्त, 'मुन्नाभाई' ने 'सर्किट' को कर दिया रिप्लेस

Tue, 17 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त और अरशद वारसी
यरवदा जेल से सजा काटने के बाद संजय दत्त को पब्लिक प्लेस पर कम ही देखा गया है। उनके फैंस उन्हें ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में देखना चाहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'भूमि' रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं पाई।  
विज्ञापन

2 of 5
sanjay dutt
कबीर कौशिक के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में पहले अरशद वारसी को लिया जाना था लेकिन अब अरशद वारसी की जगह संजय दत्त मुख्य किरदार में होंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'शिकागो जंक्शन' होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
sanjay dutt
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में संजय दत्त को लीड रोल के लिए कास्ट किया गया है और अमिताभ बच्चन से भी एक अहम रोल के लिए बात की गई है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। 4 साल पहले कबीर कौशिक ने अरशद वारसी, नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर को लेकर यह फिल्म प्लान की थी लेकिन किसी वजह से उस वक्त यह फिल्म नहीं बन पाई।

4 of 5
sanjay dutt
साल 2012 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'डिपार्टमेंट' में संजय दत्त और अमिताभ बच्चन ने काम किया था और इसके अलावा 'अलादीन', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'एकलव्य', 'दीवार' और 'कांटे' सहित कई फिल्मों में काम क्या है। संजय दत्त ने पिछले साल बॉलीवुड में वापसी की है। जल्द ही वह 'साहब बीवी गैंगस्टर 3' और 'तोरबाज' सहित कुछ फिल्मों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sadak
इसके अलावा संजय दत्त 'सड़क 2' की तैयारियों में व्यस्त हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आ सकती हैं। वहीं पूजा भट्ट भी फिल्म में एक्टिंग करते हुए नजर आएंगी। इस बात की मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें