फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त को अब तक नहीं हो रहा ऋषि कपूर के जाने का भरोसा, भावुक पोस्ट लिखकर उड़ेला दर्द

Tue, 05 May 2020 01:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Dutt With Rishi Kapoor - फोटो : Social Media
30 अप्रैल को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उनके अचानक इस तरह जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। फैंस से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियों ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया था। फिल्म अभिनेता संजय दत्त भी उनके काफी करीब थे। अब उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : Social Media
संजय दत्त ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि उन्हें अब तक इस बात पर भरोसा नहीं हुआ कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। संजय ने अपनी कहते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर और संजय दत्त
इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा, 'एक चीज जो चिंटू सर ने मुझे सिखाई थी वो ये थी कि हमें हमेशा अपना काम चेहरे पर स्माइल के साथ करना चाहिए। अभी इस बात को दिल में उतारने में थोड़ा समय लगेगा कि अब चिंटू सर हमारे बीच नहीं रहे। वो हमेशा से ही मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह थे। यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया से जा चुके हैं।'

4 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : Social Media
इससे पहले रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित किया था। इस मौके पर वो अपनी मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी के साथ  नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि करीब दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर को तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

आयुष्मान खुराना ने किया हंदवाड़ा शहीदों की शहादत को सलाम, कविता लिख कहा- 'देश का हर जवान बहुत खास है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें