फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नरगिस की पुण्यतिथि पर भावुक हुए संजय दत्त, सोशल मीडिया पर खास तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

Sun, 03 May 2020 06:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nargis Dutt, Sanjay Dutt - फोटो : social media
नरगिस दत्त की आज 39वीं पुण्यतिथि है। वह हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों पर जगह बनाई। नरगिस के बेटे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त हैं। मां की 39वीं पुण्यतिथि पर संजय दत्त ने नरगिस दत्त को याद किया। साथ ही उन्होंने अपनी मां के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर साझा कर नरगिस को श्रद्धांजलि दी है। संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मां नरगिस के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में संजय दत्त काफी यंग नजर आ रहे हैं। नरगिस दत्त के साथ साझा की गई इस तस्वीर पर संजय दत्त ने उनके लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay Dutt and Nargis - फोटो : file photo
संजय दत्त ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'हमको छोड़कर गए आपको 39 साल हो चुके हैं लेकिन मुझे पता है आप आज भी मेरे साथ हैं। काश आप आज और हर दिन यहां मेरे साथ होतीं। मैं आपको हर दिन याद करता हूं और आपसे बहुत प्यार करता हूं मां।' सोशल मीडिया पर मां नरगिस के लिए लिखा संजय दत्त का ये संदेश काफी वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

4 of 5
सुनील दत्त और नरगिस - फोटो : file photo
गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा नरगिस दत्त का निधन 3 मई साल 1981 को हुआ था। नरगिस ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1935 में बतौर बाल कलाकार फिल्म तलाश-ए-हक से की थी। हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्म 'मदर इंडिया' में उन्होंने 28 साल की उम्र में बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया जिसको खूब सराहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunil Dutt, Sanjay Dutt, Priya Dutt, Nargis - फोटो : social media
नरगिस की फिल्म 'मदर इंडिया' को साल 1958 में ऑस्कर के लिए भी नामांकित किया गया था। चार दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस नरगिस की इच्छा एक डॉक्टर बनने की थी। नरगिस ने राज कपूर के साथ कई सफल फिल्मों में काम किया और फिर मार्च 1958 में नरगिस ने दिग्गज कलाकार सुनील दत्त से शादी कर ली। सुनील दत्त भी अपने समय के शानदार अभिनेताओं में से एक रहे थे। 


पढ़ें: सोहा अली खान ने 50 हजार प्रवासी मजदूरों के लिए जताई चिंता, उनकी मदद के लिए की ये खास अपील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें