फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई ब्लास्ट के बाद संजय का जवाब सुन सुनील दत्त रह गए थे सन्न, कहा था- 'मेरी रगों में मुस्लिम...'

Sun, 10 Jun 2018 04:33 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
संजय दत्त
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का ट्रेलर आने के बाद से सभी रणबीर कपूर के लुक और एक्टिंग की जमकर सराहना कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त की निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए गए हैं जिनसे पहली बार दर्शक रूबरू होंगे।
विज्ञापन

2 of 10
संजय दत्त
ट्रेलर के एक सीन में दिखाया गया है कि संजय दत्त का नाम 1993 मुंबई बम ब्लास्ट में आता है और पुलिस उनसे पूछताछ करती है लेकिन क्या आप जानते हैं जब असल जिंदगी में संजय दत्त का नाम सामने आया तो उनका रिएक्शन क्या था। इस बारे में जब उनके पिता सुनील दत्त को पता चला था तो वो भी हैरान रह गए थे। यासिर उस्मान की किताब 'द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड ब्वॉय संजय दत्त' से ऐसा ही एक किस्सा आपको बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 10
संजय दत्त
बॉलीवुड में संजय दत्त की इमेज बैड ब्वॉय की रही है। बाद में मुंबई बम ब्लास्ट केस में नाम आने के बाद बची खुची कसर भी पूरी हो गई। दरअसल, मुंबई ब्लास्ट के बाद पुलिस साजिश रचने वालों की खोज में लग गई। तभी पुलिस को पता चला कि इसमें बॉलीवुड से भी कुछ लोग शामिल हैं। शक के आधार पर पुलिस ने प्रोड्यूसर हनीफ कड़ावाला और समीर हिंगोरा को पूछताछ के लिए माहिम पुलिस स्टेशन बुलाया। उस वक्त संजय दत्त इस जोड़ी की प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'सनम' में काम कर रहे थे। 

4 of 10
संजय दत्त और सुनील दत्त
हनीफ शुरुआत में कोई भी जवाब देने से बचता रहा लेकिन पुलिस के सामने उसकी ज्यादा नहीं चली और उसने कहा, 'पुलिस हमेशा हम जैसी छोटी मछलियों को परेशान करती है जबकि बड़े लोग तो यूं ही घूमते रहते हैं।' ये बड़ा आदमी कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त थे। 
विज्ञापन

5 of 10
संजय दत्त
मुंबई ब्लास्ट के बाद पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें संदिग्धों के नाम का खुलासा होने वाला था। पुलिस ने जैसे ही हनीफ और समीर का नाम लिया एक रिपोर्टर ने पूछा क्या इसमें संजय दत्त भी शामिल हैं। दरअसल, ये सवाल महज तुक्का था क्योंकि उस वक्त संजय दत्त हनीफ-समीर की प्रोड्यूस की हुई फिल्म कर रहे थे हालांकि सवाल के जवाब में पुलिस का रवैया टाल मटोल वाला ही रहा लेकिन मीडिया को बहुत बड़ी खबर लग गई थी। 
विज्ञापन

6 of 10
संजय दत्त
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले दिन सभी अखबारों के पहले पन्ने पर ये खबर छपी थी। संजय उस वक्त मॉरीशस में फिल्म 'आतिश' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म करने के बाद जब वो मुंबई लौटे तो करीब 100 पुलिसवाले उनके सामने बंदूक ताने खड़े थे। संजय दत्त को एयरपोर्ट से सीधे मुंबई क्राइम ब्रांच ले जाया गया। 
विज्ञापन

7 of 10
संजय दत्त
शुरुआत में संजय दत्त ने सभी आरोपों से इनकार किया लेकिन जब हनीफ-समीर को सामने खड़ा कर दिया गया तो संजय दत्त के पास छिपाने के लिए कुछ बचा नहीं। उन्होंने कबूल कर लिया कि उनके पास एके 56 है। जिसके बाद संजय दत्त पर टाडा एक्ट लगाया गया। संजय दत्त समझ चुके थे कि ब्लास्ट केस में वो फंस चुके हैं। 

8 of 10
संजय दत्त और सुनील दत्त
संजय दत्त के पिता सुनील दत्त काफी स्वाभिमानी व्यक्ति थे। उन्हें अपने बेटे की इस करतूत पर एक बार तो यकीन ही नहीं हुआ। पुलिस ने भले ही संजय दत्त की हरकतों के बारे में सुनील दत्त को बता दिया हो लेकिन वो अपने बेटे के मुंह से ये सब सुनना चाहते थे। 

9 of 10
संजय दत्त
संजय दत्त ने सुनील दत्त को बताया कि दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम ने उन्हें कुछ हथियार दिए थे। सुनील दत्त ने पूछा लेकिन वो हथियार लिए क्यों, संजय दत्त ने जो जवाब दिया उससे सुनील दत्त सन्न रह गए। उन्होंने कहा, 'मेरी रगों में मुस्लिम का खून दौड़ रहा है... मुंबई में जो कुछ भी हो रहा है मैं ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकता।' बता दें कि संजय दत्त की मां और सुनील दत्त की पत्नी नरगिस मुस्लिम थीं।
विज्ञापन

10 of 10
संजय दत्त
गौरतलब है कि अयोध्या में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने के लिए मुंबई बम ब्लास्ट किया गया था। सुनील दत्त की पत्नी नरगिस भले ही मुस्लिम थीं लेकिन उससे घर के माहौल पर कभी भी फर्क नहीं पड़ा था। ऐसा पहली बार था जब सुनील दत्त के घर में ही हिंदू-मुस्लिम की बातें होने लगी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें