फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से वायरल हुई संजय दत्त की ऐसी तस्वीर, फैंस करने लगे जल्द ठीक होने की कामना

Sun, 04 Oct 2020 09:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : Viral Picture
बीते महीने पत्नी मान्यता दत्त संग बच्चों से दुबई मिलने गए संजय दत्त अब मुंबई वापस आकर कैंसर का इलाज करा रहे हैं। मुंबई के एक अस्पताल से अभिनेता संजय दत्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। संजय दत्त 10 दिनों के लिए प्राइवेट हवाई जहाज लेकर दुबई गए थे। बीमारी के बाद पहली बार संजय दत्त ने अपने बच्चों से मुलाकात की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : File Photo
संजय दत्त की ये तस्वीर उनके फैंस को परेशान कर रही है। एक यूजर ने संजय दत्त की तस्वीरपर कमेंट करते हुए लिखा- मैं एक कलाकार के रूप में आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन एक इंसान के नाते मैं प्रार्थना करूंगा कि भगवान आपको शक्ति प्रदान करें। शुभकामनाएं हमेशा सब कुछ अच्छा होगा।
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त परिवार के साथ - फोटो : Instragram- @maanayata
एक अन्य यूजर ने लिखा-  'संजू बाबा काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उम्मीद करता हूं, आप जल्द बेहतर होंगे।' सोशळ मीडिया पर हर कोई अपने पसंदीदा एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा हैष

4 of 5
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई
बता दें कि संजय अपने तीसरा कीमोथेरेपी सेशन के लिए दुबई से मुंबई लौटे हैं। संजय दत्त इस वक्त लंग कैंसर जैसी घातक बीमारी से गुजर रहे हैं। उनका इलाज फिलहाल मुंबई कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है।उन्होंने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह कुछ समय के लिए इलाज के लिए छुट्टी ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई
जब से संजय दत्त के कैंसर की खबर मीडिया में आई, तब से यह चर्चा भी शुरू हुई कि उन्होंने इलाज के लिए यूएस या सिंगापुर जाने की इजाजत मांगी है। हालांकि मुंबई में ही संजय दत्त की कीमोथेरेपी के नतीजे सकारात्मक होने की बात कही जा रही है। संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 'शमशेरा', 'भुज', 'केजीएफ', 'पृथ्वीराज' और 'तोरबाज' जैसी फिल्में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें