फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फ्लॉप फिल्मों से गड़बड़ाया संजय दत्त का गणित, किस्मत बदलने के लिए लिया कड़ा फैसला

Fri, 31 Aug 2018 02:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त फिलहाल सोलो फिल्में साइन करने से बच रहे हैं। दो कमबैक फिल्मों की नाकामी से मिले झटके बाद वह जान पहचान के दायरे से निकल कर नए निर्देशकों के संग फिल्में करना चाहते हैं। साथ ही वह अपने आसपास मैनेजरों और सलाहकारों की नई टीम तैयार करने की भी योजना बना रहे हैं। भूमि (2017) और साहब बीवी और गैंगस्टर-3 (2018) की भारी नाकामियों ने संजय दत्त के कमबैक समीकरणों को गड़बड़ा दिया है। कभी दोस्तों के लिए फिल्में करने वाले संजू इन दिनों परेशान हैं कि फिर से कैसे दर्शकों के दिल में जगह बनाएं। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ें। संजू के करीबी सूत्रों की मानें तो इन दिनों वह अपने लिए मैनेजरों और सलाहकारों की नई टीम के गठन पर विचार कर रहे हैं जो उनके काम को देख सके। अच्छी स्क्रिप्ट का चयन करें। जो मीडिया में उनके निजी पीआर से लेकर लोगों के बीच छवि चमकाने में मदद करे।
विज्ञापन

2 of 4
2016 में संजय की जेल से रिहाई के बाद चर्चा जोरों पर थी कि उनका सारा फिल्मी काम पत्नी मान्यता देखेंगी लेकिन अब संजय को महसूस हो रहा है कि मान्यता से भी बात नहीं बन रही है। मान्यता की वजह से संजू के कई पुराने दोस्त-परिचित भी नाराज हैं। इंडस्ट्री के जानकार बता रहे हैं कि संजय के नए करियर में मान्यता की भूमिका निर्देशक राजू हिरानी द्वारा बनाई संजू के साथ समाप्त हो गई है। यह फिल्म भले ब्लॉकबस्टर हो परंतु इससे संजय को कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद रिलीज हुई साहब बीवी और गैंगस्टर-3 बुरी तरह नाकाम रही। उधर अपनी कमबैक फिल्मों की नाकामियों के बाद संजू ने दोनों निर्देशकों से दूरी बना ली है और सोलो हीरो के रूप में ही पर्दे पर आने की जिद भी छोड़ दी है। उल्लेखनीय है कि ओमंग कुमार (भूमि) और तिग्मांशु धूलिया (साहब बीवी गैंगस्टर-3) अपने अन्य प्रोजेक्ट्स पर संजू से बात कर रहे थे। मगर इनकी फिल्में इतनी बुरी तरह पिटीं कि दत्त जूनियर ने इनसे दूरी बनाने में देर नहीं लगाई। 
विज्ञापन

3 of 4
ओमंग कुमार संजू के साथ महाराज नाम की एक फिल्म बनाने की तैयारी में थे जिसका पोस्टर भी रिलीज किया गया था। यह पीरियड फिल्म थी जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौर में जामनगर के महाराज के जीवन पर आधारित थी। उधर लंबे समय से फ्लॉप चल रहे तिग्मांशु भी संजू को अपनी आगामी प्रोजेक्ट्स में लेना चाहते थे। शूटिंग के दौरान दोनों के संबंध मधुर थे परंतु पोस्ट प्रोडक्शन में संजय ने फिल्म देखी तो नाराज हुए। वह फिल्म के प्रीमियर तक में नहीं पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक संजय ने तय किया है कि वह युवा निर्देशकों के साथ फिल्म करेंगे। नई पीढ़ी से तालमेल के लिए वह अब अपने मैनेजरों और सलाहकारों की पुरानी टीम की जगह नए लोगों को लाना चाहते हैं। वह यह भी समझ चुके हैं कि सोलो स्टार के रूप में जमने के बजाय बेहतर होगा कि कुछ अच्छी मल्टीस्टारर फिल्मों से जुड़ें। 
विज्ञापन

4 of 4
संजू गंभीर फिल्में करना चाहते हैं और यही वजह है कि उन्होंने हाल ही में टोटल धमाल जैसी कॉमेडी में कैमियो रोल करने से इनकार कर दिया। गंभीर रोल की चाहत में ही उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक फिल्म पानीपत और करण जौहर की कलंक साइन की है। संजय को इन पीरियड ड्रामा फिल्मों से बड़ी उम्मीद है। इसके अलावा संजू के पास इन दिनों तोरबाज और प्रस्थानम है। साउथ की रीमेक प्रस्थानम उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म है और संजय इसकी रिलीज से पहले अपनी नई टीम नियुक्त करना चाहते हैं। वह जानते हैं कि साल 2019 उनके लिए अहम होगा जब उनकी चार फिल्में आएंगी। इन्हीं पर उनके करियर का भविष्य टिका है। अत: वह पुराने मैनेजरों तथा पीआर टीम के साथ जोखिम नहीं लेना चाहते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें