फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार संजय दत्त की भतीजी, पहला पोस्टर आते ही वायरल ‘तेरी भाभी है पगले’

Tue, 01 May 2018 03:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भतीजी रागिनी खन्ना के बाद अब संजय दत्त की भतीजी नाजिया हुसैन भी जल्द ही बड़े पर्दे पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आएंगी। उनकी पहली अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सामने आया है। यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
नाजिया हुसैन की इस फिल्म का नाम ‘तेरी भाभी है पगले’ है। इस फिल्म में उनके साथ गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक और फिल्म '1920', 'एक पहेली लीला' जैसे फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर रजनीश दुग्गल और मुकुल देव जैसे कई स्टार मौजूद हैं। नाजिया हुसैन की फिल्म ‘तेरी भाभी है पगले’ 6 जुलाई  2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 4
बात करें पोस्टर की तो इसमें रजनीश दुग्गल और कृष्णा अभिषेक के बीच नाजिया हुसैन बैठी नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म के पोस्टर पर टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा भी नजर आ रही हैं। वहीं पोस्टर में मुकुल देव को देखकर कहा जा सकता है कि 'तेरी भाभी है पगले’ में दबंग किरदार में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म के पोस्टर में जाने-माने कॉमेडियन सुनील पाल और ख्याली भी हैं। ‘तेरी भाभी है पगले’ का निर्देशन विनोद तिवारी कर रहे हैं। वहीं राज और हरेश कुमार नोर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैैं। खबरों की मानें तो फिल्म का जल्दी ही ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें