फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त को हुआ स्टेज 3 का कैंसर, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ, कहा- 'कर हर मैदान फतेह'

Wed, 12 Aug 2020 08:39 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : Social Media
अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) को लंग कैंसर हो गया है। जानकारी के मुताबिक संजय दत्त के फेफड़ों में पानी भर गया था। उसे निकाला गया फिर टेस्ट के बाद पता चला कि उन्हें स्टेज 3 का कैंसर है। संजय दत्त पिछले दिनों सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि वह ठीक होकर घर भी लौट गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर संजय दत्त ने एलान किया है कि वह फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर संजय दत्त के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : Social Media
संजय दत्त के एक फैन ने लिखा- दिल दहला देने वाली खबर है। मैं ईश्वर से उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। सुनकर बहुत दुख हुआ। 

 
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : Social Media
एक यूजर ने लिखा- कौन जानता था कि ड्रग्स छोड़ने के इतने सालों बाद संजय दत्त को उस बीमारी से जूझना पड़ेगा, जिसे दुनिया की भयंकर बीमारियों में से एक माना जाता है। #SanjayDutt मैं ईश्वर से आपके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। कर हर मैदान फतेह संजू बाबा।
 

4 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : twitter
एक ने लिखा- टाइगर है तू...रोर कर...संजय बाबा आप जल्द ठीक हो जाओगे।
बता दें संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान जारी करते अपने ब्रेक का एलान किया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे संजय दत्त ने एलान किया कि वो वर्क फ्रंट से स्वास्थ्य कारणों से कुछ समय से किए ब्रेक ले रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त, टीना मुनीम
29 जुलाई 1959 को नरगिस और सुनील दत्त के घर पैदा हुए संजय दत्त की ज़िंदगी कई आड़े-तिरछे रास्तों से गुजरी है। संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों से फैंस का दिल जीता। उनकी तीन फिल्में जल्द रिलीज भी होने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें