फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता सुनील दत्त को याद कर इमोशनल हुए संजय, 'फादर्स डे' के बाद किया बड़ा एलान

Tue, 18 Jun 2019 06:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt and sunil dutt - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर मराठी फिल्म 'बाबा' का मोशन पोस्टर रिलीज किया। यह संजय दत्त के मराठी प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। इस फिल्म को संजय दत्त ने अपने पिता और सिनेमाजगत के मशहूर अभिनेता सुनील दत्त को समर्पित किया। संजय दत्त ने फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर रिलीज किया। 
विज्ञापन

2 of 5
sanjay dutt - फोटो : Twitter
इस पोस्टर के साथ ही संजय ने एक खास मैसेज भी लिखा। संजय दत्त ने लिखा- 'पहली मराठी फिल्म 'बाबा' उन्हें समर्पित कर रहा हूं जो मेरी जिंदगी में हमेशा रहे। आपसे बहुत प्यार करता हूं पापा।' फिल्म के पोस्टर के साथ ही संजय दत्त ने फिल्म से जुड़ी कई अहम बातें बताई। 
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : twitter
इस फिल्म को राज गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपक डोबरियाल लीड रोल में होंगे। फिल्म की कहानी पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित होगी। यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। आपको बता दें, संजय दत्त अपने पिता के दिल के बेहद करीब थे। हाल ही में 'फादर्स डे' पर संजय दत्त ने पिता सुनील दत्त के लिए इंस्टाग्राम पर इमोशनल मैसेज भी लिखा था।
 

 

4 of 5
Sanjay Dutt with children - फोटो : instagram
खास बात यह है संजय ने सुनील दत्त को याद करते हुए दोनों बच्चों के साथ तस्वीर शेयर की। संजय दत्त ने लिखा था- 'इन दो बच्चों का पिता बनकर अपने आपको धन्य और गौरवान्वित महसूस करता हूं। हर रोज मैं यही कोशिश करता हूं कि मैं इनके लिए इतना अच्छा पिता बन सकूं जितना मेरे पापा मेरे लिए थे। प्राउड डैड, हैप्पी फादर्स डे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit - फोटो : twitter
संजय दत्त आखिरी बार 'कलंक' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और वरुण धवन भी थे। इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया था। खास बात थी कि फिल्म में माधुरी और संजय एक साथ स्क्रीन पर कई साल बाद साथ नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें