फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रहीं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, अब पोस्ट की ये तस्वीर

Fri, 16 Aug 2019 05:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Trishala Dutt with Boyfriend - फोटो : Instagram
संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बेटी त्रिशाला मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। त्रिशाला 2 साल से इटैलियन ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन अचानक 2 जुलाई को उनके ब्वॉयफ्रेंड की निधन की खबर आई। ब्वॉयफ्रेंड की मौत से त्रिशाला टूट गई हैं। अक्सर त्रिशाला ब्वॉयफ्रेंड को याद करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। त्रिशाला ने एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Trishala Dutt with Boyfriend - फोटो : instagram
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए त्रिशाला ने कोई कैप्शन नहीं दिया है। इस तस्वीर को देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि वह ब्वॉयफ्रेंड को काफी मिस कर रही हैं। करीब 2 हफ्ते पहले भी त्रिशाला ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में त्रिशाला ब्वॉयफ्रेंड के साथ खुश नजर आ रही थीं। 

यह भी पढ़ें:- संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की सेल्फी, सौतेली बेटी त्रिशाला ने किया ये कमेंट
विज्ञापन

3 of 5
Trishala Dutt - फोटो : instagram
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए त्रिशाला ने लिखा था- 'मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। बहुत मिस करती हूं।' त्रिशाला ने ब्वॉयफ्रेंड के निधन की खबर खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी। त्रिशाला ने लिखा था- 'मेरा दिल टूट गया। मुझे प्यार करने, प्रोटेक्ट और मेरा ख्याल रखने के लिए थैंक्यू। तुमने मुझे जिंदगी में इतना खुश रखा है जितना मैं पहले कभी नहीं हुई। तुम से मिलकर मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन गई। तुम हमेशा मेरे अंदर जिंदा रहोगे।'
 

4 of 5
ब्वॉयफ्रेंड के साथ त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिशाला ने आगे लिखा- 'मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें मिस करूंगी जबतक कि हम दोबारा नहीं मिलते। हमेशा के लिए तुम्हारी, जो तुम्हारी बेला मिया।' त्रिशाला ने हाल ही में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर भी शेयर की थी। त्रिशाला के साथ तस्वीर में एक महिला भी नजर आई।

यह भी पढ़ें:- त्रिशाला और संजय दत्त के बीच बढ़ रही है दरार! दोस्त का खुलासा- बेटी के लिए दरवाजे बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Trishala Dutt - फोटो : instagram
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए त्रिशाला ने लिखा था- 'परिवार के साथ डिनर, सभी लोगों का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया।' त्रिशाला दत्त संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी हैं। त्रिशाला विदेश में रहती हैं। त्रिशाला की मान्यता दत्त से भी अच्छी बॉन्डिंग हैं। यहां तक कि वह मान्यता के साथ भी कई बार तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें