संजय दत्त जेल से छूटने के बाद अब अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। 15 फरवरी को उन्होंने अपनी कमबैक फिल्म 'भूमि' की शूटिंग शुरू कर दी। लेकिन पहले ही शॉट में संजय दत्त काफी इमोशनल हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े।
Trending Videos
विज्ञापन
शूटिंग के पहले ही शॉट में रो पड़े संजय दत्त, क्रू टीम ने मुश्किल से संभाला
2 of 5
संजय दत्त
फिल्म की शूटिंग आगरा में शुरू हुई। इस फिल्म में उनके साथ अदिति राव हैदरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के सेट से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। सरबजीत के बाद उमंग कुमार अब 'भूमि' को डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
शूटिंग के पहले ही शॉट में रो पड़े संजय दत्त, क्रू टीम ने मुश्किल से संभाला
3 of 5
संजय दत्त
जेल की सजा पूरी करने के बाद संजय ने पहली बार कैमरा फेस किया। ये उनके लिए बेहद खास मौका था। भूमि की कहानी एक पिता और बेटी के रिश्तों पर आधारित है। अदिति राव हैदरी फिल्म में संजय की बेटी के रोल में हैं।
शूटिंग के पहले ही शॉट में रो पड़े संजय दत्त, क्रू टीम ने मुश्किल से संभाला
4 of 5
संजय दत्त
फिल्म में शेखर सुमन भी एक बेहद अहम रोल में दिखाई देंगे। वहीं शरद केलकर फिल्म में विलेन की भूमिका में रहेंगे। जब संजय दत्त रोने लगे तो साथी कलाकारों ने उनका हौसला बढ़ाया। पहले दिन बमरौली कटारा की एक हवेली में दृश्य फिल्माए गए।
शूटिंग के पहले ही शॉट में रो पड़े संजय दत्त, क्रू टीम ने मुश्किल से संभाला
5 of 5
संजय दत्त
बता दें कि जेल जाने से पहले संजय दत्त ने आमिर खान के साथ फिल्म 'पीके' में काम किया था। इसमें उन्होंने भैरों सिंह का किरदार निभाया था। इसके अलावा डायरेक्टर राजकुमार हिरानी संजय दत्त की बायोपिक बना रहे हैं। इस बायोपिक का नाम 'दत्त' है।