फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में सजा काटते हुए कुछ ऐसा कर बैठे थे संजय दत्त, इस फिल्म में सुनाई देगी उनकी गूंज

Mon, 26 Mar 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त और नरगिस फाखरी
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म बना रहे हैं। रणबीर कपूर फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभाते नजर आएंगे। मुंबई बम ब्लास्ट के आरोप में यरवदा जेल में सजा काट चुके संजय दत्त के लिए जेल जाना बहुत ही इमोशनल अनुभव था। जेल में रहकर संजय दत्त का एक अलग ही अवतार देखने को मिला। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
sanjay dutt
जेल से बाहर आने के बाद संजय दत्त ने बताया था कि जेल में वह किताबें पढ़ते थे और पेपर बैग्स बनाने का काम भी करते थे लेकिन अब पता चला है कि संजय दत्त ने जेल के अंदर रहकर कुछ गाने भी लिखे थे जिनमें से 5 गानों को संजय दत्त की आनेवाली फिल्म 'तोरबाज' में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 4
sanjay dutt
संजय दत्त के गाने के लिखे बोल हैं 'ओ मेरे आंगन की चिड़ियां है तू'। गाना एक पिता और बेटी के रिश्ते को दर्शाता है। डायरेक्टर राहुल मित्रा ने बताया कि यह बहुत ही इमोशनल सॉन्ग है और यह फैसला लिया कि फिल्म में यह गाना संजय खुद गाएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
sanjay dutt
'तोरबाज' में संजय दत्त के साथ नरगिस फाखरी भी हैं। पहले खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग ठंडे बस्ते में चली गई है लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि किर्गिस्तान का यह शेड्यूल 22 से 25 दिन का था लेकिन एक हफ्ते की शूटिंग कर अभिनेता परिवार के साथ मुंबई लौट आएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें