फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है 'पूजा'? मान्यता को छोड़ जिसके प्यार में पड़े संजय दत्त 'आई लव यू' बोलते रंगे हाथ पकड़े गए

Tue, 10 Sep 2019 07:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt - फोटो : Twitter
संजय दत्त (Sanjay Dutt) सोशल मीडिया पर प्यार के इजहार वाले वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। इस वीडियो में संजय पूजा नाम की लड़की को खुलेआम 'आई लव यू' कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात है कि जब अभिनेता को पता चला कि उनकी रिकॉर्डिंग हो रही है तो वह नाराज भी हो गए। संजय का यह वीडियो वायरल हो गया है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि कौन है पूजा? जिसके प्यार में संजय दत्त डूब चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : instagram
इस लड़की का एकता कपूर से खास कनेक्शन है। पूजा से प्यार का इजहार करते हुए संजय के इस वीडियो को एकता कपूर ने ही इंस्टाग्राम पर साझा किया। यह लड़की एकता की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में है। इस लड़की का ना केवल एकता बल्कि आयुष्मान से भी स्पेशल बॉन्ड है। ऐसा इसलिए क्योंकि 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान पूजा नाम की लड़की का रोल निभाते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
dream girl trailer launch event - फोटो : instagram
दरअसल, 'ड्रीम गर्ल' फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एकता कपूर ने यह नया तरीका निकाला है। इसी फिल्म का प्रमोशन संजय दत्त इस वीडियो के जरिए कर रहे हैं। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान मर्दो से महिलाओं की आवाज में बात करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। संजय के इस प्रमोशनल वीडियो को एकता ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। 
 

4 of 5
ekta - फोटो : file photo
एकता कपूर ने लिखा- 'मुन्नाभाई भी बेताब हैं ड्रीम गर्ल पूजा से मिलने के लिए। सिर्फ 4 दिन बचे है।' इस वीडियो में आप देखेंगे कि फोन की घंटी बजती है और संजय दत्त फोन उठाते ही किसी लड़की से बात कर रहे होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanjay dutt - फोटो : instagram
संजय लड़की से कहते हैं कि 'पूजा कब मिल रही हो..पक्का ना 13 तारीख को। इसके बाद संजय पूजा को फोन पर 'आई लव यू' कहते हैं।' 'ड्रीम गर्ल' फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें