कुमार गौरव
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का टाइटल 'नाम' है, जो साल 1986 में रिलीज हुई थी, जिसमें कुमार गौरव ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म ने ही संजय दत्त के डूबते करियर को बचाने का काम किया था। हालांकि, इस फिल्म का आइडिया कुमार गौरव का नहीं था। फिल्म का आइडिया महेश भट्ट का था और यह फिल्म संजय दत्त के लिए वरदान की तरह साबित हुई। फिल्म में संजय दत्त के काम को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा, 'नाम' बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म की कमाई ने 80 के दशक में धमाल मचा दिया था। हालांकि, इस फिल्म में कुमार गौरव भी नजर आए थे लेकिन फिल्म की सफलता का सारा श्रेय संजय दत्त को मिला।