संजय दत्त आज यानी 29 जुलाई को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । संजय ने पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ रात 12 बजे बर्थडे सेलिब्रेट किया । इस खास मौके पर हम आपको संजू बाबा की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं । आज संजय दत्त के लिए बड़ा दिन इसलिए भी है क्योंकि उनकी फिल्म 'प्रस्थानम' का टीजर रिलीज हो रहा है । साथ ही फिल्म 'KGF 2'से उनका लुक भी रिवील किया गया है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
sanjay dutt
- फोटो : social media
संजू बाबा अपनी फिल्मों और फैमिली के अलावा दोस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। जो आप उनकी बायोपिक संजू में पिछले साल देख चुके हैं। संजय दत्त जिनसे भी दोस्ती करते हैं उसे निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे में एक बार उन्होंने शाहरुख खान की भी मदद की थी ।
विज्ञापन
3 of 9
sanjay dutt
- फोटो : social media
इसके अलावा 80 के दशक में कुमार गौरव और संजय दत्त की दोस्ती की भी खूब चर्चा रही थी। दोनों एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते थे। 80 के दशक में जब संजय ड्रग्स के चंगुल में फंसे तो उनका करियर लगभग खत्म होने वाला था तब उन्होंने फिल्म 'नाम' प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म में कुमार गौरव के साथ संजय दत्त ने काम किया था ।
4 of 9
sanjay dutt and nargis
- फोटो : social media
संजय दत्त लंबे समय तक ड्रग्स का सेवन करते रहे । इस लत को छुड़वाने के लिए पिता सुनील दत्त ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था । सुनील दत्त उन्हें इलाज के लिए अमेरिका में एक नशा उन्मूलन केंद्र ले गए । यहां लंबे इलाज के बाद संजय दत्त ने ड्रग्स को अलविदा कहा और दोबारा बॉलीवुड में काम शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 9
sanjay dutt
संजय दत्त ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है, 'मैंने जितने भी तरह के ड्रग्स होते हैं, सब लिए हैं। कहा जाता है कि 10 में से एक इंसान को किसी न किसी चीज़ की लत होती है। ये लत खाने, जुआ खेलने, शराब पीने या ड्रग्स लेने की हो सकती है। मैं इन 10 में से एक था। ड्रग्स लेना एक तरह की बीमारी है।'
विज्ञापन
6 of 9
sanjay dutt
संजय दत्त की लव लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहली शादी एक्ट्रेस रिचा शर्मा से 1987 में हुई थी। रिचा ने शादी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी थी। रिचा और संजय की एक बेटी त्रिशाला भी है। जो यूएस में रहती है। रिचा को कैंसर था जिससे 1996 में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
7 of 9
sanjay dutt
रिचा के निधन के बाद संजय की जिंदगी में मॉडल और सोशलाइट रिया पिल्लई आईं। संजय दत्त और रिया पहले से ही दोस्त थे। उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रहीं। रिया और संजय की शादी के एक साल बाद ही दोनों के बीच क्लैश होने लगे थे।
8 of 9
sanjay dutt
साल 2008 में रिया और संजय दत्त का तलाक हो गया था। इसके बाद संजय दत्त ने साल 2008 में ही मान्यता से शादी कर ली थी। उस समय मान्यता की उम्र सिर्फ 29 साल की थीं, जबकि संजय 50 के थे। दोनों की शादी का संजय के परिवार ने काफी विरोध किया था। क्योंकि दोनों की उम्र में करीब 20 साल का फर्क है ।
मान्यता, संजय की बेटी त्रिशाला से केवल 10 साल ही बड़ी हैं। ऐसे में किसी ने भी मान्यता को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन संजय को मान्यता पर पूरा भरोसा था। साल 2010 में मान्यता ने दो जुड़वा बच्चों शरान और इकरा को जन्म दिया था। अब संजय और मान्यता अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।