अपनी जिंदगी के एक एक पन्ने को लोगों के सामने रख देने वाले बॉलीवुड के 'बाबा' यानी कि संजय दत्त 29 जुलाई को 59वां जन्मदिन मनाएंगे। छोटी से उम्र से लेकर बड़े होने तक संजय दत्त की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। नरगिस के लाडले संजय दत्त उस वक्त बिखर गए थे जब उनकी मां हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गई थीं। यह वही वक्त था जब संजय दत्त नशे के गर्त में ऐसे चले गए थे जिससे निकालने में उनके पापा सुनील दत्त को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। तो चलिए संजय दत्त के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
sanjay dutt
संजय दत्त सुनील दत्त और नरगिस के लाडले थे। नरगिस प्यार से संजय दत्त को संजू कहकर बुलाती थीं। इस तस्वीर में नरगिस अपनी छोटी सी बेटी को खिला रही हैं तो वहीं संजू एकदम शांत बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 9
sanjay dutt
वैसे तो पेरेंट्स के लिए उनका हर बच्चा दिल के करीब होता है लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि पहले बच्चे से मां-बाप का लगाव खास होता है। यही लगाव संजू के लिए सुनील दत्त और नरगिस का था। इस तस्वीर में नरगिस संजय दत्त के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं।
4 of 9
sanjay dutt
इस तस्वीर में संजय दत्त अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। नरगिस और सुनील के अलावा इस फोटो में संजय की दोनों बहनें प्रिया और नम्रता दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
5 of 9
sanjay dutt
नरगिस के निधन के बाद संजय दत्त को सही राह पर लाने वाले सुनील दत्त ही थे। सुनील दत्त ने न केवल संजय दत्त को ड्रग्स की लत से छुटकारा दिलाने में मदद की बल्कि 'रॉकी' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री भी दिलाई थी।
विज्ञापन
6 of 9
sanjay dutt
इस तस्वीर में एक तरफ छोटे से संजू नरगिस दत्त की गोद में बैठे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ अपनी बहनों और मां के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
sanjay dutt
ड्रग्स से छुटकारा मिलने के बाद संजय दत्त ने 'जान की बाजी' फिल्म से दोबारा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इस फिल्म में कई सारे दिग्गज कलाकार थे इसके बावजूद संजय अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहे।
8 of 9
nargis
संजय दत्त की यह तस्वीर पार्टी की है जिसमें वह अपने पेरेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं।
यह तस्वीर उस वक्त खींची गई थी जब नरगिस और संजू मस्ती कर रहे थे। फोटो में आप देखेंगे कि संजय दत्त अपनी छोटी बहन को पीठ पर बैठाए हुए हैं जिसे नरगिस पकड़ी हुई हैं।