बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्मी और पर्सनल लाइफ के बारे में अधिकतर लोग जानते होंगे। संजय दत्त की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आये। उन्हें ड्रग्स की लत लगी, जेल गए, उनकी फिल्में भी फ्लॉप हुई। तो वहीं उनकी लव लाइफ भी सुर्खियों में रही। लेकिन संजय दत्त ने अपना हमसफर मान्यता दत्त ((Maanyata Dutt)) को चुना। संजय ने मान्यता के साथ शादी रचाई और आज शादी के 13 साल बाद भी कपल एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। लेकिन संजय और मान्यता की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और दोनों की मुलाकात कैसे हुई? ये हम आपको आज संजय दत्त और मान्यता दत्त की 13वीं सालगिरह के मौके पर बताने जा रहे हैं।