फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने उठाया इतना बड़ा कदम, अक्षय कुमार ने कहा- 'खुशी से आंखें भर गईं'

Sun, 22 Jul 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस साल जनवरी में अक्षय कुमार की 'पैडमैन' रिलीज हुई थी। फिल्म महिलाओं के पीरियड्स के दौरान स्वच्छता पर आधारित थी। जिसके बाद अक्षय कुमार समेत कई बड़ी हस्तियों ने सरकार से सैनिटरी पैड्स पर टैक्स से छूट की मांग की थी। अब सरकार ने इस से जुड़ा बड़ा कदम उठाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सरकार ने सैनिटरी पैड्स को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया है। सरकार के इस फैसले पर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने खुशी जाहिर की है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'यह खबर आंखों में खुशी के आंसू ले आई है। पीरियड्स के दौरान स्वच्छता की जरूरत को समझने और सैनिटरी पैड को टैक्स फ्री करने के लिए धन्यवाद, मुझे भरोसा है कि देश की करोड़ों महिलाएं चुप रहकर भी आपका शुक्रिया अदा कर रही हैं।'

 
विज्ञापन

3 of 5
वहीं ट्विंकल खन्ना ने इस खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'जब मैंने सैनिटरी पैड पर जीएसटी को लेकर सवाल उठाए थे तो कुछ लोग मेरे पीछे पड़ गए थे लेकिन सकारात्मक नतीजे देखकर खुशी हुई।'

 

4 of 5
'पैडमैन' में अक्षय कुमार ने अरुणाचलम मुरुगनाथम का असल किरदार परदे पर निभाया था। इस खबर के बाद अरुणाचलम ने भी खुशी जाहिर की जिसे रीट्वीट करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा कि 'आवाज उठाने से फर्क पड़ता है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य किरदार में थे। 'पैडमैन' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 74 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म के निर्देशक आर. बाल्की थे जबकि ट्विंकल खन्ना ने इसे प्रोड्यूस किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें