फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक एक्ट्रेस वीना मलिक ने किया सानिया को ट्रोल तो टेनिस स्टार बोलीं- मैं पाकिस्तान की मां नहीं हूं

Tue, 18 Jun 2019 12:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वीना मलिक, सानिया मिर्जा - फोटो : Self
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक को उनके ट्वीट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी टीम एक शीशा पैलेस में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी शनिवार की रात इंग्लैंड में डिनर के लिए एक रेस्तरां में गए थे, जबकि अगले दिन भारत से मैच था। कहा जा रहा है कि इन्हें अपनी फिटनेस की बिल्कुल चिंता नहीं की।
विज्ञापन

2 of 6
Sania Mirza - फोटो : social Media
इसी मामले में जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने सानिया मिर्जा को ट्रोल करने की कोशिश की तो सानिया ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। सबसे पहले बताते हैं वीना ने ट्वीट कर क्या लिखा। वीना मलिक ने लिखा था- सानिया, मैं वास्तव में आपके बच्चे के लिए बहुत चिंतित हूं, आप लोग अपने बच्चे के साथ शीशी पैलेस में हैं। क्या यह खतरनाक नहीं है? जहां तक मुझे जानकारी है कि आर्ची जंक फूड के लिए पहचान रखता है और यह किसी एथलीट और बच्चे के लिए ठीक नहीं है। क्या आपको यह पता नहीं है आप खुद एक एथलीट हैं और मां भी।"
 

 
विज्ञापन

3 of 6
Sania Mirza
इसके जवाब में सानिया ने लिखा- 'वीना मैं अपने बच्चे को शीशा पैलेस लेकर नहीं गई थी। इन सबके लिए आपको और बाकी दुनिया को चिंता नहीं होनी चाहिए क्योंकि मैं अपने बच्चे का ख्याल किसी से भी कम नहीं रखती हूं। दूसरी बात यह कि मैं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की न तो डाइटीशियन हूं और न ही उनकी मां, प्रिंसिपल या शिक्षक।' 
 

 

4 of 6
वीना मलिक - फोटो : twitter
सानिया के ट्वीट का वीना ने एक बार फिर जवाब देते हुए लिखा- यह जानकर अच्छा लगा कि बच्चा आपके साथ नहीं था। क्या मैंने ये कहा था कि आप पाकिस्तानी टीम की डाइटीशियन या मां हैं? मैंने ये कहा कि आप एक एथलीट हैं और आपको पता होना चाहिए कि फिटनेस कितनी अहम है और क्या आप एक क्रिकेटर की पत्नी नहीं हैं? आपको उनकी सेहत की भी चिंता करनी चाहिए? क्या मैं गलत कह रही हूं?

 
विज्ञापन

5 of 6
veena malik
इसके बाद सानिया ने एक और ट्वीट किया लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। जिसका स्क्रीनशॉट खुद वीना मलिक ने शेयर किया। इस ट्वीट में सानिया ने कहा था, 'हमें पता है कि कब सोना है, जागना है और क्या खाना है। सबसे अहम और चिंता की बात यह है कि आपने पत्रिकाओं के कवर पेज के लिए जो कुछ किया है वो बच्चों के लिए बहुत शालीन नहीं है। क्या आपको नहीं पता है कि यह खतरनाक है? लेकिन हमारी चिंता के लिए आपका बहुत शु्क्रिया।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
India vs Pakistan - फोटो : social Media
बता दें रविवार को भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) क्रिकेट का मुकाबला काफी शानदार रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां भारत ने पांच विकेट पर 336 रन बनाए तो वहीं पाकिस्तान ने 6 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। इस मैच में भारत की शानदार जीत हुई। भारत ने इस तरह से पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में सातवीं बार हराया। इतना ही नहीं पिछले दो दिन से पाकिस्तान की करारी हार के लिए पाक फैंस सानिया के पति शोएब मलिक और पाक के कप्तान सरफराज के प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें