फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के साथ सानिया मिर्जा की सामने आई पहली तस्वीर, फराह बोलीं - 'लंबे समय बाद आई अच्छी खबर'

Sat, 03 Nov 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sania Mirza - फोटो : Instagram
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मां बन गई हैं। सानिया ने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम इजहान मलिक रखा है। सानिया के मां बनने की जानकारी उनके पति शोएब ने सोशल मीडिया पर दी थी तब से लगातार बधाइओं का सिलसिला जारी है। इस बीच सानिया की नन्हें मेहमान के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में सानिया बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sania Mirza - फोटो : Instagram
यह तस्वीर अस्पताल की है जहां से सानिया को छुट्टी मिलते ही वह अपने बेटे को घर ले जा रही हैं। इन तस्वीरों में सानिया बेहद खुश नजर आ रही हैं तो वहीं तस्वीरों के बैकग्राउंड में आप कुछ सजावट देख सकते हैं। सानिया की यह तस्वीरें हैदराबाद के रेनबो चिल्ड्रेन अस्पताल की है जहां पर सानिया भर्ती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Sania Mirza - फोटो : Instagram
सानिया के बेटे के साथ यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। इस तस्वीर में सानिया और बच्चा दोनों ही स्वस्थ लग रहे हैं। बच्चे को घर ले जाते वक्त सानिया काले  रंग की चेक की मैक्सी पहने हुए दिखाई दे रही हैं जबकि उन्होंने बच्चे को पीले रंग के कपड़े में लपेटा हुआ है। इन तस्वीरों में सानिया के बेटे इजहान का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। 
 

4 of 5
Sania Mirza and Farah Khan - फोटो : Instagram
सानिया के मां बनने की खबर से बॉलीवुड में भी खुशी की लहर है। सानिया के मां बनने के बाद सबसे पहले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक एक फोटो पोस्ट की । इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'फाइनली लंबे समय बाद बहुत अच्छी खबर आ गई । सानिया मिर्जा, शोएब मलिक और दादी-नानी को शुभकामनाएं। ईश्वर हमारे लिटिल एंजेल को आशीर्वाद दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sania and farah - फोटो : Instagram
फराह ने सानिया के साथ अपनी दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त मां बन गई ।' सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने प्रेग्नेंसी के बारे में अप्रैल में अपने फैंस को खुशखबरी दी थी । प्रेग्नेंसी के बाद से ही सानिया कई खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं। फराह खान और सानिया मिर्जा की दोस्ती बॉलीवुड में मशहूर है । जब भी सानिया, मुंबई आती हैं तो वो फराह खान के घर पर ठहरती हैं। दोनों को अक्सर कई इवेंट में साथ देखा जाता रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें