फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangita Ghosh Birthday: 10 साल की उम्र से शुरू कर दिया था अभिनय, आज घर-घर में इस नाम से हैं मशहूर

Thu, 18 Aug 2022 08:35 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संगीता घोष - फोटो : सोशल मीडिया
संगीता घोष टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भले ही अपने करियर की शुरुआत महज 10 की उम्र में दूरदर्शन पर ऋषिकेश मुखर्जी के साथ की हो, लेकिन आज भी फैंस उनको जिस देश में निकला होगा चांद सीरियल की परमिंदर कौर के नाम से ही जानते हैं। अभिनेत्री ने इस सीरियल में खास भूमिका निभाई थी और उनको लोगों का खूब प्यार भी मिला था। आज संगीता अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से संबंधित कुछ दिलचस्प बातें-
विज्ञापन

2 of 4
संगीता घोष - फोटो : सोशल मीडिया
18 अगस्त 1976 को जन्मी संगीता टीवी एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडल भी रह चुकी हैं। 1996 में अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र, अधिकारिका, अजैब दस्तान और दारारा जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया है। इसके अलावा वह डोनर सूटिंग्स और निरमा जैसे ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'मेहंदी तेरे नाम की', 'कहता है दिल जी ले जरा' और 'नच बलिए' जैसे शोज में भी काम किया है।
विज्ञापन

3 of 4
संगीता घोष - फोटो : सोशल मीडिया
संगीता घोष ने राजस्थान के जाने-माने पोलो प्लेयर राजवी शैलेन्द्र सिंह राठौर से शादी की है। दोनों की मुलाकात जयपुर में संगीता के घुडसवारी सीखने के दौरान हुई थी। तब उन्हें शैलेन्द्र ही घुड़सवारी सिखा रहे थे। इस दौरान दोनों का कई बार मिलना हुआ और आंखें चार हो गईं। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उस दौरान संगीता के पिता की तबीयत काफी खराब रहती थी। इसीलिए दोनों ने बेहद ही निजी तरीके से शादी करने का फैसला किया। 
विज्ञापन

4 of 4
संगीता घोष - फोटो : सोशल मीडिया
संगीता घोष अब एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं। हालांकि उन्होंने इसका खुलासा मां बनने के करीब 7 महीने के बाद किया। संगीता की बेटी का जन्म पिछले साल दिसंबर में हो गया था, लेकिन वह प्रीमेच्योर थी, इसलिए 15 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था। इससे पहले एक बार संगीता को मिसकैरेज हो चुका था, इसीलिए वह इस बात को बताने की जल्दबाजी में नहीं थीं और काफी देर से इसका खुलासा किया। बता दें कि संगीता इन दिनों अपने घर स्वर्ण घर की शूटिंग में बिजी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें