फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अजहर' से परेशान हैं संगीता बिजलानी, छटपटा रही हैं

Thu, 12 May 2016 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मॉडल और ऐक्ट्रेस रहीं संगीता बिजलानी आजकल काफी टेंशन में हैं। एक एक दिन उन पर भारी पड़ रहा है। उन्हें बस इंतजार है तो 13 मई का क्योंकि उस दिन उनके सामने सारा सच आ जाएगा।
विज्ञापन

'अजहर' से परेशान हैं संगीता बिजलानी

2 of 7
संगीता और अजहरुद्दीन को अलग हुए 6 साल हो गए हैं। तब से उन्होंने आज तक एक दूसरे से किसी तरह का संपर्क नहीं रखा लेकिन अब संगीता अजहरुद्दीन से बार बार मिल रही हैं। 
विज्ञापन

'अजहर' से परेशान हैं संगीता बिजलानी

3 of 7
- फोटो : getty images
ऐसा इसलिए क्योंकि 13 मई को इमरान हाशमी, नर्गिस फाखरी और प्राची देसाई की फिल्म अजहर रिलीज होने जा रही है। फिल्म अजहरुद्दीन की जिंदगी पर आधारित है तो जाहिर है पूर्व पत्नी संगीता का भी इसमें जिक्र होगा। फिल्म में नर्गिस संगीता का रोल निभा रही हैं। लेकिन आखिर संगीता को चिंता किस बात की है जो वे अजहरुद्दीन के आगे पीछे डोल रही हैं, जानिए।

'अजहर' से परेशान हैं संगीता बिजलानी

4 of 7
- फोटो : getty images
दरअसल संगीता को चिंता है कि कहीं फिल्म में उनके किरदार को नकारात्मक या बुरी महिला के तौर पर न दिखाया जाए। चाहे संगीता इस फिल्म से कितनी भी दूर रहने की कोशिश कर लें लेकिन वो खुद ब खुद इससे जुड़ सी गई हैं। फिल्म का गाना ओए ओए भी संगीता की पुरानी फिल्म का गाना है। 
विज्ञापन

'अजहर' से परेशान हैं संगीता बिजलानी

5 of 7
- फोटो : getty images
इसीलिए संगीता ने अजहर को कॉल किया और अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अजहर से कहा कि किसी भी तरह वो फिल्म रिलीज होने से पहले उन्हें फिल्म दिखा दें। तब से ये दोनों लगातार बातचीत कर रहे हैं। लेकिन यहां भी अजहर ने संगीता को निराश किया है।
विज्ञापन

'अजहर' से परेशान हैं संगीता बिजलानी

6 of 7
- फोटो : getty images
अजहर ने उन्हें बताया कि उन्होंने खुद अभी तक फिल्म नहीं देखी है और निर्माताओं से ट्रायल दिखाने की मांग की है। लेकिन रिलीज तक फिल्म से जुड़ी हर चीज छिपा कर रखी जा रही है। यानी उम्मीद कम है कि संगीता औऱ अजहर रिजील से पहले फिल्म देख पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अजहर' से परेशान हैं संगीता बिजलानी

7 of 7
हालांकि इसी बहाने दोनों ने 6 साल बाद एक दूसरे से बात तो की। संगीता औऱ अजहर ने 1996 में शादी की थी। उससे पहले ही अजहर शादीशुदा थे और संगीता उनकी दूसरी पत्नी थीं। इसीलिए शायद संगीता को और चिंता है कि कहीं फिल्म में उन्हें बुरा न दिखाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें