फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खाना तलाशते ट्रोल हुईं ये हीरोइन, लोगों ने दे डाला तरह-तरह का ज्ञान

Sat, 11 Apr 2020 11:19 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
sandhya mridul - फोटो : social media
कभी न थमने वाली मुंबई, लॉकडाउन के समय में इन दिनों थम सी गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है जिन्हें इस लॉकडाउन में भी काम करना है जैसे कि आलीशान इमारतों के चौकीदार। अपनी इमारत के चौकीदारों का लोग खूब ख्याल भी रख रहे हैं लेकिन अभिनेत्री संध्या मृदुल इनका खाना तलाशने सोशल मीडिया पर भटकती नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
Sandhya Mridul - फोटो : social media
इस पर लोगों ने उदाहरण देते हुए संध्या की समझ पर ही सवाल खड़े कर दिए। कोरोना संकट में लोगों की मदद करने वाले एक ग्रुप के फेसबुक पेज पर संध्या मृदुल ने लिखा, 'क्या वर्सोवा में कोई फूड सर्विस है जहां से कोई वॉचमैन के लिए खाना ऑर्डर कर सके? पास की सभी बिल्डिंग में इस तरह कोई व्यवस्था करने की जरूरत है?' 
विज्ञापन

3 of 5
Sandhya Mridul - फोटो : social media
इस पोस्ट में एक यूजर ने लिखा, 'क्या यह बेहतर विकल्प नहीं होगा कि जिस बिल्डिंग में वे काम कर रहे हैं उसी बिल्डिंग के लोग अपने घरों से उनके खाने का इंतजाम कर दें। यह मुश्किल नहीं होगा।' वहीं दूसरे यूजर ने भी कहा कि 'अलग अलग परिवार ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर की बारी बारी से जिम्मेदारी ले सकते हैं। यह आसानी से हो जाएगा और किसी पर भार भी नहीं पड़ेगा।' 

4 of 5
Sandhya Mridul - फोटो : social media
वहीं एक यूजर ने तो संध्या की सोच पर ही सवाल खड़ा कर दिया और ऐसी दिक्कतों का समाधान कॉमन सेंस से निकालने की सलाह दी और हर बात के लिए ऑनलाइन समाधान ढूंढ़ने से बचने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mentalhood - फोटो : amar uajla
संध्या मृदुल इन दिनों जी5 के वेबसीरीज 'मेंटलहुड' में नजर आ रही हैं। इस सीरीज में उनके अलावा अभिनेत्री करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों वह अभिनेता आलोक नाथ पर यौन शोषण के आरोप लगाने को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। संध्या को 'साथिया' (2002), 'पेज 3' (2005) जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।

इसलिए ऑडीशन देने बंद कर दिए थे मानवी गगरू ने, अमर उजाला से हर मुद्दे पर की मन की बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें