लेखक और गीतकार गुलजार ने फिल्म 'सूरमा' के लिए गीत लिखे हैं लेकिन जब उन्होंने हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जीवनगाथा सुनी तो वह काफी भावुक हो गए थे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर गुलजार ने उल्लेख किया कि न केवल संदीप बल्कि फिल्म से संबंधित सभी लोग कहानी की तरह सूरमा है और परियोजना में की गई कड़ी मेहनत कम नहीं है।
विज्ञापन
2 of 4
Gulzar
गुलजार ने कहा, 'जब शाद ने मुझे पहली बार कहानी सुनाई तो मेरा दिल सुनने के बाद भारी हो गया था। मैंने शाद से कहा कि मैं बाद में आपकी स्क्रिप्ट सुनूंगा लेकिन असली कहानी जो आपने मुझे सुनाई वह बहुत भावनात्मक थी। मुझे लगता है कि इस फिल्म में सिर्फ एक सूरमा नहीं है बल्कि इस परियोजना पर काम करने वाला हर शख्स सूरमा है।'
विज्ञापन
3 of 4
Gulzar
गुलजार ने आगे कहा, 'मैं शाद के साथ उनके हर प्रोजेक्ट पर काम कर चुका हूं और उनके हर प्रॉजेक्ट के साथ मैंने बदलती सिनेमाई भाषा सीखी है। मैं लिरिक्स के लिए दो लोगों को श्रेय देना चाहता हूं और वो है त्रिमूर्ति ;शंकर एहसान लॉयद्ध और शाद। वे आते हैं और मुझे पूरी कहानी सुनाते हैं लेकिन मुझे यह नहीं बताते की उन्हें गाने में क्या चाहिए।' उन्होंने कहा, 'वे कहते हैं कि हमने आपको सीक्वेंस बता दी है। कृपया इस पर एक गाना बना दीजिए। मैंने उनसे कहा कि वे धुन बनाएं फिर मैं उसमें गाने के बोल डाल दूंगा।'
फिल्म 'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ संदीप सिंह के किरदार में नजर आएंगे। इसमें तापसी पन्नू और अंगद बेदी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित यह फिल्म 13 जुलाई 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।