फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वाकई पत्नी से इतने परेशान थे संदीप नाहर? कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं तस्वीरें 

Tue, 16 Feb 2021 01:56 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
kanchan sharma-sandeep nahar - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता संदीप नाहर की मौत की खबर से इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ पड़ी है। संदीप ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि वो पत्नी के गुस्से और लड़ाई झगड़ों से इतने तंग आ चुके हैं कि अब कोई गलत कदम उठा लेंगे। उन्होंने अपनी आत्महत्या के पीछे हर तरह से पत्नी को जिम्मेदार ठहराया और बताया कि बीते डेढ़-दो वर्षों से वो पत्नी कंचन शर्मा के कारण मानसिक ट्रॉमा से गुजर रहे हैं। लेकिन इसी अवधी के दौरान उन्होंने पत्नी के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें भी शेयर की थीं जिन्हें देखकर एक बार आप सोच में पड़ जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 9
kanchan sharma-sandeep nahar - फोटो : इंस्टाग्राम
उनकी तस्वीरें देखकर एक बार के लिए आपको यकीन नहीं होगा कि तस्वीरें सच बोल रही हैं या वीडियो में संदीप। अगस्त 2020 में पत्नी के जन्मदिन के मौके पर संदीप ने कई तस्वीरें साझा की थीं। इनमें दोनों लोग एक दूसरे के साथ खूब एंजॉय करते नजर आ रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 9
kanchan sharma-sandeep nahar - फोटो : इंस्टाग्राम
इन्हें देखकर सवाल उठता है कि अगर उन दोनों के बीच रिश्ते इतने खराब थे कि संदीप को पल भर के लिए भी कंचन के स्वभाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे, तो तस्वीरों में सबकुछ इतना सामान्य कैसे दिख रहा है।

 

4 of 9
kanchan sharma-sandeep nahar - फोटो : इंस्टाग्राम
यह तस्वीर भी संदीप ने कंचन के जन्मदिन के मौके पर शेयर की थी। इसमें दोनों लोग समुद्र किनारे रोमांटिक पोज में एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 9
kanchan sharma-sandeep nahar - फोटो : इंस्टाग्राम
ये तस्वीर भी उसी दिन की है। इसका बैकग्राउंड देखकर समझ आ रहा है कि संदीप और कंचन जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक नाइट बिता रहे थे।
विज्ञापन

6 of 9
kanchan sharma-sandeep nahar - फोटो : इंस्टाग्राम
उसी दिन की इस तस्वीर में संदीप बेहद अपनेपन के साथ कंचन के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें थामे हुए हैं। वहीं कंचन मस्ती भरे अंदाज में सेल्फी के लिए पोज दे रही हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
kanchan sharma-sandeep nahar - फोटो : इंस्टाग्राम
जन्मदिन के दिन की इस तस्वीर को देखकर तो कोई कह ही नहीं सकता कि पति-पत्नी के बीच किसी तरह का मतभेद भी है।

 

8 of 9
kanchan sharma-sandeep nahar - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद पांच नवंबर, 2020 को करवाचौथ की इस तस्वीर को संदीप ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थी। साथ ही उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था। संदीप ने करवाचौथ की बधाई देते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा था कि शादी के लड्डू जो ना खाए वो पछताए, जो खाए वो पछताए। हंसते हुए संदीप ने आगे लिखा था कि काश वो सिंगल दिन वापस आ जाए।
विज्ञापन

9 of 9
kanchan sharma-sandeep nahar - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद संदीप ने कंचन के साथ शादी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, जीवन में चाहे कितनी भी चुनौतियां आ जाएं। अगर तुम्हारा साथ है तो मैं बिना किसी परेशानी के उन सभी का सामना कर सकता हूं। आई लव यू। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें