फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन

Sat, 15 Apr 2017 04:45 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
संदली सिन्हा
जब भी बात फिल्म 'तुम बिन' की होती है जो हमारे जेहन में संदली सिन्हा का नाम आता है जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग, मासूम आंखों और मुस्कुराहट से ना सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया बल्कि इस फिल्म के जरिए रातोंरात उनका करियर चमक गया था। संदली सिन्हा की ये पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में उन्होंने ऐसा जादू बिखेरा कि लोग उनके कायल हो गए।

इस फिल्म के जरिए संदली सिन्हा ने साफ संदेश दे दिया था कि वो इंडस्ट्री में टिकने के लिए आई हैं और जल्द गुमनाम नहीं होने वालीं, लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। धीरे-धीरे संदली का करियर ढलान पर आ गया और वो गुमनाम हो गईं।

आखिर क्या रही वजह ?

ये भी पढ़ें - शूटिंग करते करते इस हीरोइन से प्यार कर बैठे थे संजय दत्त, बन बैठे थे 'बागी'
विज्ञापन

2 of 6
संदली सिन्हा
संदली सिन्हा के रूप में फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी एक हीरोइन और मिल गई थी जिस पर निर्माता-निर्देशक आंख बंद करके दांव लगा सकते थे।'तुम बिन' के बाद संदली सिन्हा को कई और फिल्मों के मौके मिले, लेकिन उनमें वो कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरु हो गए।

एक लीड हीरोइन की लीग से निकलकर संदली सिन्हा कब साइड हीरोइन की फेहरिस्त में आ गईं उन्हें भी खुद पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें - FlashBack : एक हिट देकर बॉलीवुड से गायब हो गया था ये हीरो, फ्लॉप के डर से हुआ ये हाल
 
विज्ञापन

3 of 6
संदली सिन्हा
फिल्म 'पिंजर' और 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' में संदली सिन्हा की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया लेकिन साइड रोल होने की वजह से इन फिल्मों का उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा।

लाख कोशिशों के बाद भी जब संदली सिन्हा बॉलीवुड में अपने कदम ठीक से नहीं जमा पाईं तो उन्होंने 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली।

ये भी पढ़ें - जब शर्मीले सनी ने अर्चना पूरन सिंह के साथ किए बोल्ड सीन, मच गया था हंगामा
 

4 of 6
संदली सिन्हा
शादी के बाद संदली सिन्हा ने करीब 7-8 सालों का ब्रेक लिया और फिर से फिल्मों में वापसी की। लेकिन इस बार उनकी ये वापसी साउथ की फिल्मों में थी। पर वहां भी संदली सिन्हा की दाल नहीं गली और वो अभी भी उनकी मशक्कत जारी है।
विज्ञापन

5 of 6
संदली सिन्हा
आज फिल्मों के अलावा संदली सिन्हा अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं। क्या आप जानते हैं कि संदली सिन्हा आज एक बेकरी की फाउंडर हैं ? संदली सिन्हा आज कंट्री ऑफ ओरिजिन को संभाल रही हैं जो देश की सबसे बड़ी बेकरी में से एक है। इस बेकरी की नींव उन्होंने अपने पति किरण सालस्कर के साथ मिलकर रखी।

ये भी पढ़ें - प्रेग्नेंट हीरोइन से प्रोडयूसर ने करवाए ऐसे ऐसे सीन, जा पहुंची थी अस्पताल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संदली सिन्हा
संदली सिन्हा और किरण सालस्कर की कई फूड चेन हैं और हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी वो अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संदली तीन बच्चों की मां भी हैं, लेकिन फिल्मों से दूर रहकर भी संदली सिन्हा ने जिस तरह खुद को मेनटेन करके रखा है उसे देख कोई कह नहीं सकता है कि उनके तीन बच्चे होंगे।

ये भी पढ़ें - जब नशे में धुत इस हीरो ने पूजा भट्ट को कर डाला था लहूलुहान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें