फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आए अभिनेता हर्षवर्धन राणे, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

Wed, 07 Oct 2020 02:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Twitter: @harsha_actor
कोरोना वायरस का कहर देश और दुनिया के साथ ही बॉलीवुड से भी अभी तक अछूता नहीं रहा है। बॉलीवुड से कई अभिनेता और अभिनेत्रियां इसकी चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद अब एक और अभिनेता इस संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। ये अभिनेता हैं 'सनम तेरी कसम' फेम हर्षवर्धन राणे।
विज्ञापन

2 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Twitter: @harsha_actor
हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। सोमवार रात उन्होंने ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी। 36 वर्षीय अभिनेता इस समय डॉक्टरों की सलाह पर अपने घर में ही क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Twitter: @harsha_actor
हर्षवर्धन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिे इस बात की जाकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे बुखार और पेटदर्द हुआ तो मैं अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श के लिए गया। वहां उन्होंने कहा कि यह सामान्य वायरल के लक्षण हो सकते हैं, क्योंकि मेरे फेफड़े बिल्कुल ठीक हैं व कोई और लक्षण नहीं दिख रहे थे। उन्होंने तसल्ली के लिए कोविड जांच की। मेरे आरोग्य सेतु एप के मुताबिक अब मैं कोविड-19 से संक्रमित हूं।'
 

4 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Twitter: @harsha_actor
आगे उन्होंने लिखा, 'तो फिर अब मैं 10 दिन आइसोलेशन में रहूंगा। आपके लिए एक अच्छी खबर थी साथियों लेकिन लगता है कि अब 10 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। चलिए, अच्छी खबर और स्वास्थ्य के साथ मिलता हूं।' इसके साथ उन्होंने ये भी लिखा कि उन्हें शुभकामनाएं दी जाएं ना कि किसी प्रकार के नुस्खे।

                                           
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram/tamannaahspeaks
गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इससे पहले तमन्ना के माता- पिता कोरोना की चपेट में आ गए थे। वहीं अब तमन्ना भी इस संक्रमण से जूझ रही हैं। फिलहाल तमन्ना अपने घर में ही क्वारंटीन हैं। बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या, आराध्या, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसे सिलेब्रिटीज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

पढ़ें: सुशांत केस: समझिए कि रणवीर शौरी को गुस्सा क्यों आता है? अब भी लगे हैं ‘माफिया गैंग’ के पीछे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें