फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बतौर बाल कलाकार इन छह अभिनेत्रियों ने फिल्मों में कमाया खूब नाम, बड़ी होकर हो गईं 'गुमनाम'

Wed, 23 Sep 2020 07:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सना सईद, हंसिका मोटवानी, आयशा टाकिया - फोटो : instagram: sanaofficial/ ihansika/ ayeshatakia
बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अभिनय की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। इन अभिनेत्रियों ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों, टीवी सीरियल्स, विज्ञापन में काम किया और खूब सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन बड़े होने के बाद बॉलीवुड की यह अभिनेत्रियां उतना नाम नहीं कमा पाई जितना उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर कमाया था। हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सना सईद - फोटो : instagram: sanaofficial
सना सईद
सना ने अपने अभिनय की शुरुआत शाहरुख खान के साथ की थी। सना सईद वही लड़की हैं जिन्होंने शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख की बेटी की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम अंजलि था। बड़े होने के बाद सना सईद ने 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से फिल्मी पर्दे पर वापसी की। वह कई सीरियल्स और फिल्में कर चुकी हैं, लेकिन सना सईद की आज भी पहचान उनके बाल कलाकार वाले किरदार अंजलि से ही होती है।
विज्ञापन

3 of 7
हंसिका मोटवानी - फोटो : instagram: ihansika
हंसिका मोटवानी
हंसिका ने बचपन में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बाल कलाकार के तौर फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया था। हंसिका मोटवानी ने बड़े होकर 2007 में फिल्म 'आप का सुरूर' से वापसी की। इस फिल्म में वह मुख्य अभिनेत्री थीं। हंसिका मोटवानी बड़े होकर बॉलीवुड में वह मुकाम हासिल नहीं कर पाईं जो उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर हासिल किया था। हालांकि वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

4 of 7
पूजा रुपारेल - फोटो : file photo
पूजा रुपारेल
पूजा ने हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में बाल कलाकार के तौर पर अभिनय किया था। इस फिल्म में पूजा रुपारेल ने काजोल की छोटी बहन छुटकी का किरदार निभाया था। जिसे खूब पसंद किया गया था। पूजा ने उस रोल से तो काफी चर्चा में रहीं लेकिन बड़े होकर ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं। फिलहाल वह फिल्मी पर्दे से दूर हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Jhanak Shukla - फोटो : instagram: jhanakshukla
झनक शुक्ला
आपने 2003 में आई फिल्म 'कल हो ना हो' देखी होगी तो आपकी नजर इस क्यूट सी लड़की पर जरूर पड़ी होगी। इस कलाकार का नाम झनक शुक्ला है। फिल्म में झनक ने प्रीति जिंटा की छोटी बहन का किरदार निभाया था। इसके साथ ही वह टीवी के चर्चित सीरीयल 'करिश्मा का करिश्मा' में रोबोट बनकर भी काफी चर्चा में रहीं। झनक बड़ी हो गई हैं और अब सिनेमा की चकाचौंध से दूर हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मालविका राज - फोटो : instagram: malvikaraaj
मालविका राज
यह बॉलीवुड की सुपरहिट और चर्चित फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में नजर आई थीं। यह फिल्म 2001 में आई थी। इस फिल्म में मालविका राज ने काजोल की छोटी बहन का किरदार किया था। उस समय उनके किरदार को पर्दे पर खूब पसंद किया गया था। मालविका राज अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आयशा टाकिया - फोटो : file photo
आयशा टाकिया
इन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है, लेकिन आयशा टाकिया की कुछ फिल्में छोड़ दें तो वह फिल्मी पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। आयशा टाकिया के बहुत कम फैंस को पता होगा कि वह बाल कलाकार के तौर पर कॉम्प्लैन के विज्ञापन में नजर आई थीं। इस विज्ञापन में उनके साथ शाहिद कपूर भी बाल कलाकार के तौर पर नजर आए थे। फिलहाल आयशा टाकिया फिल्मी दुनिया से दूर हैं। 

पढ़ें: इस फिल्म से राहुल देव ने शुरू किया था करियर, 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड की वजह हमेशा रहे चर्चा में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें