फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Saeed: सना सईद के पिता को था छोटे कपड़े पहनने से ऐतराज, इस फिल्म के बाद झेलना पड़ा परिवार का विरोध

Thu, 22 Sep 2022 11:13 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना सईद - फोटो : social media
एक्ट्रेस और मॉडल सना सईद ने बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई है। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी अंजलि तो सभी को याद होगी। सना सईद ही वह चाइल्ड आर्टिस्ट थीं जिन्होंने फिल्म में किंग खान की छोटी सी बेटी का किरदार अदा किया था। अपनी प्यारी बातों और मुस्कान से सबका दिल जीत लेने वाली अंजलि आज बेहद ग्लैमरस लगती हैं। सना का जन्म 22 सितंबर, 1988 में मुंबई में हुआ था और आज एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जानते हैं सना सईद की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
सना सईद - फोटो : insta
सनी सईद ने कुछ कुछ होता है में अंजलि बनकर खूब वाहवाही लूटी थी और आज भी लोगों को उनका ये किरदार याद है। इसके बाद वह फिल्म 'बादल', 'हर दिल जो प्यार करेगा' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं लेकिन इसके बाद वह लंबे समय तक पर्दे से दूर रहीं और टीवी से वापसी की। सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सना सईद - फोटो : insta
दोबारा अभिनय की दुनिया में वापसी करने के बाद सना सईद ने 'झलक दिखला जा', रियलिटी शो में हिस्सा लेती नजर आईं, इसके अलावा उन्होंने लोकप्रिय टीवी सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे न' में काम किया। इसके बाद उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में तान्या ईरानी का रोल प्ले किया। हालांकि उन्हें इस फिल्म से पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई।

4 of 5
सना सईद - फोटो : insta
पिता को नहीं पसंद था कि सना अभिनय करें
सना सईद ने के पिता नहीं चाहते थे कि वह अभिनय में करियर बनाएं और क्योंकि उन्हें बेटी का छोटे कपड़े पहनना पसंद नहीं था। जब सना ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में काम किया और बिकिनी में शूट किया तो उनके पिता नाराज हो गए थे। हालांकि सना कहती हैं कि उस समय की जनरेशन की सोच अलग थी और आज के समय में चीजें बदल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना सईद - फोटो : insta
फिलहाल सना भले ही पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार फैंस के बीच अपनी  पॉपुलैरिटी बनाए रखती हैं और अक्सर अपनी सिजलिंग और बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें