इस हीरोइन ने सलमान खान की फिल्म से डेब्यू किया और सोचा कि सलमान की वजह से उसक करियर चल निकलेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। दूसरी फिल्म में इस हीरोइन ने जमकर हॉट और इंटिमेट सीन भी दिए लेकिन वो फिल्म भी औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिरी।
विज्ञापन
2 of 5
सना खान
ऐसे में अब इस हीरोइन को फिर से सलमान की याद आ गई है। ये हीरोइन हैं सना खान जिन्होंने सलमान की फिल्म 'जय हो' से डेब्यू किया। ये फिल्म तो ठीकठाक कमाई कर गई लेकिन इससे सना के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
सना खान
कई सालों तक सना को कोई फिल्म नहीं मिली जिसके बाद सना ने 'वजह तुम हो' नाम की एक फिल्म की। इस फिल्म में सना ने जमकर बोल्ड सीन दिए और सोचा कि फिल्म जरूर चल निकलेगी, लेकिन फिल्म का बुरा हश्र हुआ। नतीजा ये हुआ कि सना अभी भी कदम जमाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं।
4 of 5
सना खान
हालांकि उनके पास अक्षय कुमार की एक फिल्म भी है, लेकिन उसमें उनका लीड रोल नहीं है। सना अब चाहती हैं कि उन्हें फिर से सलमान के साथ काम करने का मौका मिले। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सना ने ये इच्छा जाहिर और साथ ही उनके करियर में सहारा बनने के लिए सलमान को शुक्रिया कहा।
सना हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बेशक वो बॉलीवुड में अपने कदम जमाने के लिए मशक्कत कर रही हैं लेकिन तमिल और तेलुगु सिनेमा में वो काफी नाम कमा चुकी हैं। खैर अब देखना ये होगा कि सलमान के साथ काम करने का सना का ये सपना कब पूरा होता है।