फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Khan: प्रेग्नेंसी के दौरान सना खान ने रखे 30 दिनों के रोजे, एक्ट्रेस ने साझा किया रमजान का अनुभव

Sat, 22 Apr 2023 04:54 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान - फोटो : social media
सना खान ने काफी वक्त पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। अब वह बड़े से पर्दे से दूर हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ आज भी जुड़ी रहती हैं। सना खान रमजान के पावन महीने में रोजा रखती हैं। हर बार की तरह एक्ट्रेस ने इस बार भी रोजा रखे थे। हालांकि वह प्रेग्नेंट थी, जिसके चलते उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : social media
सना ने रखे 30 दिनों के रोजे
दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार सना ने बताया है कि मैं रोजा करना चाहती थी। उन्होंने  बताया कि कहा जाता है कि अगर प्रेग्नेंट है तो फास्ट दो लोगों के लिए काउंट होता है। इसलिए एक प्रेग्नेंट महिला के लिए 30 दिन रोजा का मतलब होता है 60 दिनों का रोजा। सना ने आगे कहा कि वह रोजा रखने में थोड़ा घबरा रही थीं। हालांकि उनके सभी रोजे अच्छे से हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : social media
प्रेग्नेंसी में सना को सता रहा था डर
सना ने कहा कि मैं प्रेग्नेंसी में जब अपने कजिंस को रोजा रखते हुए देखती थी, तो मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मैं भी ऐसा ही करूंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रेग्नेंसी के शुरुआती छह महीने में काफी ज्यादा उल्टी हो रही थी। इस कारण डर था कि रमजान में कुछ ऐसा ही अनुभव न करने को मिले। यहां तक कि मेरे पति, सास और ससुर भी इस चीज को लेकर चिंतित थे कि मुझे ऐसा कुछ करना चाहिए या फिर नहीं। हालांकि मैं यह करना चाहती थी और मुझे तीसरे ट्राइमेस्टर से ज्यादा भूख भी नहीं लग रही थी, इसलिए मेरा रोजा और भी आसानी से हो गया था। 

इन एक्ट्रेसेस के लिए खास होने वाली है ये ईद, घर आएंगी खुशियां

4 of 5
सना खान - फोटो : social media
साल 2020 में फिल्म इंडस्ट्री से सना ने बनाई दूरी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है। हालांकि एक वक्त के बाद उन्होंने धर्म का रास्ता अपनाया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। सना खान ने साल 2020 में बॉलीवुड इंडस्ट्री से विदा ले ली थी।

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने लुटाया फैंस पर प्यार, बालकनी में आकर किया ईद का सलाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान-मुफ्ती अनस सैयद - फोटो : social media
सूरत के बिजनेसमैन से सना ने की शादी
सना ने इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सूरत के बिजनेसमैन मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी। इस शादी से एक्ट्रेस ने सभी को हैरान कर दिया था। फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के बाद भी सना सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस इसी के सहारे अपने फैंस के साथ अपने जीवन की जुड़ी बातों को साझा करती रहती हैं। साथ ही वह अपने पति और परिवार के साथ भी इंस्टाग्राम पर अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें