फिल्म 'वजह तुम हो' की हीरोइन सना खान इन दिनों प्रमोशन में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में उनके हॉट और सेक्सी अवतार को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही ये जानते हैं कि सना भले ही फिल्मों में बोल्ड सीन दे रही हो लेकिन दिल से अब भी वो बच्ची ही हैं। सना कई बार कुछ अजीब मांग रखकर अपनी मां को भी दुविधा में डाल देती है।
विज्ञापन
'हाथी का बच्चा' पालने को बेताब है ये हीरोइन, मां हुई परेशान
2 of 5
सना ने बताया है कि उन्हें जानवर पालने का बहुत शौक है। कुछ साल पहले जब वो अपनी मम्मी के साथ चिड़ियाघर में घूमने गयी थीं तो वहां उन्होंने मन बना लिया था कि वह मोर पालेंगी। मोर के पंख देखर उन्हें काफी अच्छा लगा था। हालांकि उन्हें ये पता नहीं था कि मोर को घर में पाला नहीं जा सकता।
विज्ञापन
'हाथी का बच्चा' पालने को बेताब है ये हीरोइन, मां हुई परेशान
3 of 5
सना ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी मां से हाथी के बच्चे को पालने की जिद की थी। उनकी मां ने समझाया था कि वह ऐसा नहीं कर सकतीं लेकिन इस पर सना ने कहा कि हम हाथी के बच्चे को पाल लेते हैं, बाद में बड़े होने पर छोड़ देंगे। सना अपनी मां से बंदर पालने की भी जिद की थी।
'हाथी का बच्चा' पालने को बेताब है ये हीरोइन, मां हुई परेशान
4 of 5
सना ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन में वह एक मुर्गी का बच्चा घर पर ले आई थी और फिर जब वह बड़ा हो गया था और अपनी चोंच सना को गड़ाता था, तब उसे ये एहसास हुआ कि उसने इसे घर में पाल कर कितनी गलती की है। लेकिन इसके बाद भी सना नहीं बदली।
'हाथी का बच्चा' पालने को बेताब है ये हीरोइन, मां हुई परेशान
5 of 5
सना ने बताया कि फिलहाल उनके पास 2 लव बर्ड्स हैं। एक का नाम उन्होंने इलू और दूसरे का नाम पीलू रखा है। आपको बता दें कि सना की फिल्म 'वजह तुम हो' 2 दिसंबर को रिलीज हो रही है।