फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजहब के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना खान ने पोस्ट किया नया वीडियो, कहा- नमाज के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें

Fri, 16 Oct 2020 04:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान - फोटो : Instagram-@sanakhaan21
सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्मों में नजर आ चुकीं और बिग बॉस की रनरअप रह चुकीं सना खान (Sana Khan) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का निर्णय लिया था। उन्होंने ऐसा मजहब की राह पर चलने के लिए किया था। अब सना खान  (Sana Khan Video) ने फिर से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो इस्लाम और अच्छे कामों को लेकर बातचीत करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : Instagram-@sanakhaan21
इस वीडियो में सना कहती हैं, आज मैं आप लोगों के साथ एक ऐसी बात शेयर करने जा रही हूं जिसे सुनते ही मैंने सच मान लिया। इस चीज पर अमल करने की मैंने बहुत कोशिश की। थोड़े से मजे के लिए गुनाह न करें। गुनाह हमारे साथ हमेशा के लिए रह जाता है। यही गुनाह हमें जहन्नुम में छोड़कर आएगा। इसलिए थोड़े से मजे के लिए हमें गुनाह नहीं करना है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : Instagram-@sanakhaan21
वह आगे कहती हैं, थोड़ी सी मशक्कत के लिए आप नेकी करना न छोड़े क्योंकि ये नेकी ही हश्र के मैदान में आपके साथ जाती है। यही नेकी आपको जन्नत में जगह दिलाती है। जीवन में हर चीज सोचकर करें। किसी के दिल क ठेस न पहुचाएं, नमाज के साथ आपको अपना व्यवहार ठीक रखना है। ये सभी चीजें जीवन में लाने से अल्लाह आपको जन्नत में जगह देगा। अल्लाह ताला मेरी तौबा को कुबूल फरमाएं।

4 of 5
सना खान - फोटो : Instagram-@sanakhaan21
सना खान के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया तो कई ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्होंने उनकी खूब तारीफ की। सना का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सादे अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की जानकारी सना ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान - फोटो : Instagram-@sanakhaan21
सना ने कहा था कि वह मानवता की सेवा करना चाहती हैं और अब से वह अल्लाह के आदेशों का पालन करेंगी। तमाम भाइयों और बहनों से दरख्वास्त है कि आप मेरे लिए दुआ फरमाएं कि अल्लाह ताला मेरी तौबा को कुबूल फरमाएं. इसी तरह आईंदा के मेरे अपने खालिक के हुकुम के मुताबिक और इंसानियत की खिदमत करते हुए जिंदगी गुजारने की तौफीक अता फरमाएं और ऊपर इस्तिकामत नसीब फरमाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें