फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ इस तरह हुआ सना खान का ससुराल में स्वागत, सासू मां ने बनाई बहू के लिए 'बिरयानी'

Thu, 26 Nov 2020 06:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhaan21
सलमान खान संग कभी फिल्मों में तो कभी किसी एलबम में नजर आईं अभिनेत्री सना खान ने यूं तो बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है लेकिन अब तकसुर्खियों में ही बनी हुई हैं। हाल ही में सना खान ने गुजरात के सूरत में मौलाना अनस मुफ्ती के संग निकाह किया है। जिसके बाद से अभिनेत्री काफी सुर्खियों में आ गई हैं। सना ने अपनी शादी की कई तस्वीरें साझा की जो काफी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21
वहीं अब सना ने बताया है कि ससुराल में उनका स्वागत किस तरह से हुआ है। सना ने शादी तो गुपचुप तरीके से रचाई थी। शादी के बाद उनका एक केक काटते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसके जरिए पता चला कि उन्होंने निकाह कर लिया है। लेकिन इसके बाद से सना लगातार अपने वेडिंग लुक भी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने बताया है कि ससुराल में उनका कितना आलीशान स्वागत हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21
दरअसल सना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कुछ वीडियो साझा किए हैं। जिनमें बिरयानी बनती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ सान खान ने लिखा है 'सासू मां मेरे लिए बिरयानी बना रही हैं।' इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि ये बिरयानी किस तरह बनाई जा रही है।

4 of 5
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21
एक वीडियो में दही डालते हुए दिखाया गया है। एक वीडियो में चावल की दूसरी लेयर तो वहीं तीसरे वीडियो प्याज और मसाले मिलाते हुए दिखाए जा रहे हैं। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सना का अपने ससुराल में शाही अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। साथ ही उनके ससुराल में सभी उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhaan21
गौरतलब है कि सना खान ने 20 नंबर को गुपचुप तरीके से मौलाना अनस मुफ्ती के साथ निकाह कर लिया था। निकाह के दो दिन बाद सना ने सोशल मीडिया पर अपनी और शौहर की तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी थी। सना ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाए।'

पढ़ें: फेक टीआरपी मामले में आया आलिया भट्ट की इस फिल्म के निर्माता का नाम, एसआईटी ने पूछताछ के लिए किया तलब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें