फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनस सैयद का दिखा रोमांटिक अंदाज, सना खान को बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत पत्नी

Mon, 04 Jan 2021 01:54 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पति के साथ सना खान - फोटो : Instagram
सना खान ने इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी एंज्वॉय कर रही हैं। सना और उनके शौहर अनस सैयद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में अनस सायद ने अपने निकाह की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है और उसके साथ सना के लिए रोमांटिक बातें भी लिखी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : Instagram- @sanakhaan21
सना खान के पति अनस सैयद भी निकाह के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। अनस अपनी पत्नी सना खान के साथ कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने अपनी पत्नी को दुनिया की सबसे खूबसूरत पत्नी बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
सना खान, मुफ्ती अनस सईद - फोटो : इंस्टाग्राम
अनस सैयद ने जो तस्वीर साझा की है वो उनके निकाह की तस्वीर ही है। इस तस्वीर में दोनों साथ में चलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोनों का चेहरा कैमरे की तरफ नही हैं। इसे शेयर करते हुए अनस ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे खूबसूरत पत्नी वह नहीं है, जो आपको सूट करे बल्कि वह है जो आपको स्वर्ग के करीब लाती हैं। अल्लाह ने बहुत करम का फैसला फरमाया।'

4 of 5
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि ये इंस्टाग्राम अकाउंट का ऑफिशियल नहीं है। ये एक नया अकाउंट है जिसमें अब तक केवल सात पोस्ट ही की गई हैं। लेकिन इसे हजारों लोगों ने फॉलो किया हुआ है। उनकी इस तस्वीर को भी काफी पसंद किया जा रहा है। सना के फैंस इस तस्वरी पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान, अनस सैयद - फोटो : Instagram: @sanakhan21
गौरतलब है कि सना खान ने अनस सैयद से 20 नवंबर को निकाह किया था। निकाह करने के दो दिन बाद सना ने इस बारे में खुलासा किया था। शादी के बाद सना ने कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। वहीं हाल ही में सना पति के साथ कश्मीर में हनीमून मनाकर लौटी हैं।

पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने बनाया अर्जुन कपूर के लिए खाना, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें