फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के बाद शौहर के साथ घूमने निकलीं सना खान, नकाब पहने हुए सामने आया ये वीडियो

Fri, 27 Nov 2020 08:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान, मुफ्ती अनस सईद - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री सना खान इन दिनों अपने निकाह को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अपने निकाह से पहले ही उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है, लेकिन सना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। सना खान अपने शौहर (पति) के साथ भी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21
इस बीच सना खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने शौहर मुफ्ती अनस सईद के साथ कार में घुमती हुई दिखाई दे रही हैं। सना खान का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके वीडियो को Jasus007 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21
वीडियो में सना खान शौहर मुफ्ती अनस सईद के साथ कार राइड एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को खुद सना खान बनाती हुई नजर आ रही हैं। राइड के दौरान जहां अनस टोपी और मास्क लगाए हुए ड्राइव कर रहे हैं वहीं वीडियो बना रहीं सना हल्के गुलाबी रंग के सूट और नकाब पहने हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों साथ में खूबसूरत दिख रहे हैं।
 

4 of 5
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhaan21
गौरतलब है कि हाल ही में सना खान ने गुजरात के सूरत में मौलाना अनस मुफ्ती के संग निकाह किया है। जिसके बाद से अभिनेत्री काफी सुर्खियों में आ गई हैं। सना ने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जो काफी वायरल हो रही हैं। सना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कुछ वीडियो साझा किए हैं। जिनमें बिरयानी बनती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ सान खान ने लिखा है 'सासू मां मेरे लिए बिरयानी बना रही हैं।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि यह बिरयानी किस तरह बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhaan21
आपको बता दें कि सना खान ने 20 नवंबर को गुपचुप तरीके से मौलाना अनस मुफ्ती के साथ निकाह कर लिया था। निकाह के दो दिन बाद सना ने सोशल मीडिया पर अपनी और शौहर की तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी थी। सना ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाए।'

पढ़ें: जब लता मंगेशकर को मारने के लिए दिया गया था जहर, तीन महीने तक हालत थी खराब, पढ़िए ये किस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें