फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सना खान ने उतारी शौहर अनस सैयद की नजर, कहा- 'घर से निकलने से पहले...'

Sun, 29 Nov 2020 07:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान, अनस सैयद - फोटो : Instagram: @sanakhan21
अचानक बॉलीवुड को विदा कहने के बाद शादी कर फैंस को हैरान करने वालीं सना खान (Sana Khan) सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सना के वीडियोज और तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही लाइक्स और कमेंट्स के साथ अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : Instagram- @sanakhaan21
दरअसल सना ने हाल ही में (20 नंवबर) गुजरात के अनस सैयद (Anas Sayied) से शादी रचाई, उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद अब सना का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो और उनके पति एक दूसरे की नजर उतार रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21
सना खान ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "आयतुल कुरसी 'द थ्रोन', बुरी नजर से बचाता है सुनिश्चित करें कि घर से निकलने से पहले आप हर नमाज के बाद इसे पढ़ लें। काम के लिए घर से निकलने से पहले हमेशा पति-पत्नी ऐसा करें।" सना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

4 of 5
सना खान, मुफ्ती अनस सईद - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि हाल ही में सना का एक और वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने पति अनस सैयद संग ड्राइव पर गई थीं। याद दिला दें कि सना खान और अनस सैयद ने 20 नवम्बर को शादी की थी और सभी को हैरान कर दिया था। फैंस ने सना के पोस्ट पर हैरानी जताने के साथ ही साथ बधाई भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhaan21
गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने शादी का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाए।'

पढ़ें: कंगना ने किसान आंदोलन वाली 'दादी' को बताया शाहीन बाग की बिलकिस बानो, ट्रोल होते ही ट्वीट किया डिलीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें