फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samrat Prithviraj Vs Vikram Vs Major: एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार पर भारी पड़े कमल हासन, ‘मेजर’ को लगा झटका

Thu, 02 Jun 2022 05:37 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सम्राट पृथ्वीराज, विक्रम और मेजर - फोटो : social media
जून के पहले हफ्ते में एक बार फिर सिनेमाघरों में बॉलीवुड बनाम साउथ की जंग देखने को मिलेगी। जहां एक ओर साल की शुरुआत के साथ ही साउथ की फिल्मों का बोलबाला रहा है, वहीं दूसरी और बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। ऐसे में कल यानी 3 जून को बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच एक बार फिर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। एक ओर कमल हासन 'विक्रम' में एक्शन करते दिखाई देंगे, तो अक्षय की कुमार 'सम्राट पृथ्वीराज' में योद्धा पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, 'मेजर' में अदिवी शेष एनएसजी कमांडो की बहादुरी का परिचय देंगे। तीनों फिल्मों के क्लैश होने से इनकी कमाई पर भी असर पड़ेगा, जो एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम
बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली इन तीनों फिल्मों में 'विक्रम' अभी सबसे आगे है। लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी मल्टी स्टारर इस फिल्म में कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा खबर है कि एक्टर सूर्या भी कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अभी तक 10.35 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके मुकाबले में अक्षय कुमार और अदिवी शेष दूर-दूर तक नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सम्राट पृथ्वीराज
निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की मेगा बजट ऐतिहासिक फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिका में हैं और मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले ही शुरू हो चुकी है। यह ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म एडवांस बुकिंग में अभी तक हिंदी में 2.70 करोड़, तमिल में 1 लाख और तेलुगू में 1 लाख की कमाई कर चुकी है। यानी अब तक फिल्म ने 2.73 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन

4 of 4
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया
मेजर
शशि करण टिक्का के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेजर' मुंबई में 26/11 में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी को दिखाएगी। इस फिल्म में अदिवि शेष, सईं मांजरेकर, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा खबर है कि एक्टर सूर्या फिल्म में कैमियो रोल करते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं, एडवांस बुकिंग में फिल्म पीछे ही चल रही है। फिल्म ने अभी तक कुल 2.50 करोड़ की कमाई की है, जिसमें तेलुगू में 2.10 करोड़ और हिंदी में 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें