सम्राट पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोमनाथ मंदिर जाएंगे अक्षय-मानुषी
'सम्राट पृथ्वीराज' की यह लीड जोड़ी नई दिल्ली के राय पिथौरा किले का दौरा करेगी। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर वहां पर भारत के वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता का सम्मान करने के लिए उनका झंडा लहराएंगे। इस खबर की पुष्टि करते हुए, डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा, "सम्राट पृथ्वीराज चौहान हमारे देश के आखिरी हिंदू सम्राट थे, जो भारत को लूटने वाले बेरहम लोगों से भारत माता की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए खड़े हुए थे। हमने उनकी इसी भावना को सलाम करने के लिए यह फिल्म बनाई है और अब हम सम्राट पृथ्वीराज के झंडे के साथ सोमनाथ मंदिर और वाराणसी की यात्रा करने जा रहे हैं। जिससे हम, हमारे देश के लिए स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करने वाले झंडे के साथ आशीर्वाद ले सकें।"