फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर अमित पुरोहित का निधन, अदिति राव हैदरी समेत इन सेलेब्स ने जताया दुख

Thu, 11 Jul 2019 04:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमित पुरोहित - फोटो : instagram

अभिनेता अमित पुरोहित का निधन हो गया है। बागी फिल्म के अभिनेता सुधीर बाबू ने इस दुखद खबर को उनके फैंस से साझा किया। अमित के निधन की वजह का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। वह बहुत कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये दुखद खबर पता लगी फैंस ने अपनी संवेदनाएं देनी शुरू कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमित पुरोहित - फोटो : instagram
अभिनेता अमित पुरोहित, आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'सम्मोहनम' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अदिति राव हैदरी के साथ स्क्रीन शेयर किया। अदिति ने भी ट्वीट कर इस खबर पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- अमित पुरोहित के परिवार के लिए शांति की प्रार्थना। एक दयालु और मेहनती इंसान जल्द ही चला गया। फिल्म में अपनी अमूल्य उपस्थिति के लिए आपका धन्यवाद।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
amit purohit - फोटो : instagram
वहीं अभिनेता सुधीर बाबू ने अमित को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'अमित पुरोहित के अचानक निधन से स्तब्ध हूं। सम्मोहनम में अमित मल्होत्रा ने (समीरा के पूर्व प्रेमी) की भूमिका निभाई थी। बहुत ही मिलनसार लड़का और हमेशा हर शॉट के लिए 100% देता था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
 

 

4 of 5
अमित पुरोहित - फोटो : instagram
सम्मोहनम के निर्देशक मोहनकृष्ण इंद्रगति ने भी ट्विटर पर लिखा, मैं इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। अमित पुरोहित, एक सज्जन, अच्छे व्यवहार वाले और बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक थे, जिनके साथ मैंने काम किया है और एक उदार व्यक्ति था !!! अमित, मैं तुम्हें याद करूंगा। मैं जल्द ही आपको फिर से कास्ट करने के बारे में सोच रहा था।''


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित पुरोहित - फोटो : instagram
बता दें अमित ने पंख, बिजुका, आलाप, आदि फिल्मों में अभिनय किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें