Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ ने बताया कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' के लिए उन्हें अपना लुक भी बदलना पड़ेगा। उन्होंने बताया, 'फिल्म के लिए मुझे अपने मसल्स कम करने पड़ेंगे, कॉलेज जाने वाले लड़के की तरह फिजीक बनानी होगी। फिल्म 'बागी-2' के लिए जहां मुझे अपनी त्वचा टैन करनी पड़ी, वहीं करण जौहर की फिल्म में मैं अपने असली स्किन टोन में नजर आउंगा।' फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग अप्रैल से देहरादून में शुरू होगी।