समीरा रेड्डी के घर से एक बड़ी खुशखबरी आई है । समीरा दूसरी बार मां बन गई हैं । उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है । इससे पहले समीरा ने साल 2015 में बेटे हंस को जन्म दिया था जो अब 4 साल का है । समीरा ने एक दिन पहले ही बेबी बंप के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'हेलो बंपी, हम बहुत नजदीक हैं ।'
विज्ञापन
2 of 5
sameera reddy
- फोटो : social media
समीरा का अंदाजा बिल्कुल सही निकला और एक दिन बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया है । बच्ची का जन्म खार स्थित बीम स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ है । इस बात की जानकारी समीरा की मां ने दी है । इसके अलावा समीरा ने बेटी का हाथ थामे हुए एक फोटो शेयर की । इस फोटो के साथ समीरा ने लिखा, 'आज सुबह हमारी छोटी परी आई । प्यार और दुआ के लिए सभी का शुक्रिया ।'
विज्ञापन
3 of 5
sameera reddy
- फोटो : social media
मीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी । अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं । ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है । समीरा और अक्षय की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठे थे । दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया । इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी ।
4 of 5
समीरा रेड्डी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
समीरा ने कुछ दिन पहले ही अंडर वॉटर फोटोशूट करवाया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था । इसके बाद भी उनका एक वीडियो सामने आया । ये एक नो मेकअप फोटोशूट था । वीडियो शेयर करने के साथ समीरा ने ट्रोलर्स को जवाब भी दिया । समीरा लिखती हैं, 'यह मेरी असलियत है। इस वीडियो में मैं एक बार फिर से अपना बेबी बंप दिखा रही हूं।'
'मुझको पता है कि इस वीडियो को देखकर काफी लोग मेरे बारे में तरह-तरह की बातें करने वाले हैं। मुझे ऐसे लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं दिखाना चाहता हूं कि मैं बिना मेकअप कैसी दिखती हूं । ये मेरा मॉर्निंग फेस है । मेरे लिए इस पल को सेलिब्रेट करना बहुत जरूरी है।' समीरा के इस वीडियो को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है । एक यूजर ने लिखा, 'बेबी के आने की खुशी आपके चेहरे पर साफ नजर आ रही है ।'