फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी पॉजिटिविटी: समीरा रेड्डी ने बताया शरीर के किस हिस्से से होती थी दिक्कत, कहा-इसे स्वीकार करने में वक्त लगा

Thu, 10 Jun 2021 11:53 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। समीरा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो बॉडी पॉजिटिविटी को लेकर अपने विचार खुले रूप से साझा करती हैं। जहां कई अभिनेत्रियां अपनी टोन्ड बॉडी सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करती हैं तो वहीं समीरा बिना मेकअप और कभी कभी बेडौल शरीर की तस्वीरें भी साझा करती हैं। समीरा औरतों के शरीर में आने वाले बदलावों को हमेशा स्वीकार करने की बात कहती हैं। उनका कहना है कि आप शरीर के लेकर अगर सकारात्मक नहीं सोचेंगे तो इससे आप पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। वो सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती हैं जिससे प्रेरित होकर आम महिलाएं भी अपने लिए अच्छा महसूस कर सकें।

समीरा रेड्डी ने साझा की खास तस्वीरें

हाल ही में समीरा ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि आपके शरीर का कौन सा अंग आपको असहज महसूस करवाता है? क्या वो स्ट्रेच मार्क्स है? क्या ढीली त्वचा?  बेली? मुंहासे? पतले बाल? सफेद बाल? मेरे लिए मेरे पीठ का मोटापा और मेरी बांह है। मैं हर दिन इसे स्वीकार करने की कोशिश करती हूं और इसे स्वीकार करने में मुझे लंबा समय लगा।
विज्ञापन

2 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : Instagram
समीरा ने लिखा कि, 'हर दिन एक मंत्र है। इस तरह से मैं अपने शरीर को स्वीकार करने का काम करती हूं'। समीरा ने लिखा कि, 'आप जब भी अपने शरीर के बारे में नकारात्मक विचार लाते हैं तो आपके शरीर को ये बातें सुनाई देती हैं। हर बार जब आप नकारात्मक बातें करते हैं तो वो नकारात्मकता को और बढ़ा देती है। बॉडी पॉजिटिविटी की सकारात्मकता तो बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है कि शरीर के जिस हिस्से के बारे में आप असुरक्षित महसूस करते है उसे देखें और खुद के प्रति प्यार महसूस करें'। एक इंटरव्यू में समीरा रेड्डी ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बारे में बाते की थी। उन्होंने बताया था कि वो अपने बेटे के जन्म के बाद से पोस्टपार्टम डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। यहां तक की वो हेल्दी बच्चा पाने की खुशी भी महसूस नहीं कर पाईं थीं।


 
विज्ञापन

3 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
समीरा ने बताया था कि, 'जब मुझे मेरा पहला बच्चा  होने वाला था तो मैंने सोचा था कि मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाऊंगी लेकिन 9 महीने बाद मेरा वजन 105 किलोग्राम हो गया था। इतनी तनाव में आ गई थीं कि अपने सेहतमंद बेटे को पाकर भी खुश नहीं थीं। बच्चे का सारा ख्याल पति अक्षय ही रखते थे। एक दिन उनकी सास ने पूछा कि तुम्हारा बच्चा स्वस्थ है पति इतना सपोर्टिव है तो फिर किसलिए परेशान हो? तब उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्हें इंडस्ट्री से कट जाने का भी तनाव था'।

4 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : instagram
समीरा का वजन 105 किलोग्राम हो गया था और वो एलोपेसिया एरियाटा नाम की बीमारी से ग्रसित हो गई थीं, जिसकी वजह से उनके सिर के बाल झड़ गए थे। बाद में उन्होंने डॉक्टर का रुख किया और वहां से मदद ली। ट्रीटमेंट के बाद उन्होंने खुद को एक नए व्यक्तित्व के साथ महसूस किया। इसके बाद समीरा ने फैसला किया कि उन्होंने जैसा खुद के लिए महसूस किया वैसा दूसरी औरतें भी करती होंगी ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से ऐसी बातें करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : instagram
समीरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी जिंदगी के संघर्ष और कई तरह के अनुभव साझा करती है। उन्होंने बताया कि उनकी फीमेल फैन फालोइंग काफी ज्यादा है और ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उनका कहना है कि अपने आप को हमेशा खुश रखने की कोशिश करें तभी आप स्वस्थ्य महसूस कर पाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें